September 8, 2024 07:49:45

Pm मोदी पहुंच जालंधर, बोले-झाड़ू पार्टी नशे की होलसेलर:पंजाब Cm को मालिक से ऑर्डर लेने तिहाड़ जेल जाना पड़ा; इंडी गठबंधन पाकिस्तान की भाषा बोल रहा

May24,2024 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। PM नरेंद्र मोदी ने पंजाब के जालंधर में चुनावी रैली की। मोदी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने इतना बड़ा शराब घोटाला किया है, वह पंजाब में ड्रग्स की काली कमाई में डुबकी कैसे नहीं लगाएंगे। झाड़ू पार्टी वाले नशे के होलसेलर हैं। यहां CM खुद फैसले नहीं ले सकते। इनके मालिक जेल गए तो पंजाब की व्यवस्था ठप पड़ने लगी। पंजाब CM को तिहाड़ जेल में मालिक से आदेश लेने जाना पड़ा। INDI गठबंधन वाले पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। इससे पहले गुरदासपुर में PM ने रैली की। उन्होंने कहा- कांग्रेस जब पंजाब में सत्ता में थी, तो आदेश कहां से आते थे। रिमोट कंट्रोल किसके पास था, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आदेश मारने से इनकार कर दिया। सैनिक होने के कारण उन्होंने राष्ट्र हितों पर चलने का फैसला किया। केंद्र के आदेश मानने से मना कर दिया। उसका परिणाम क्या हुआ, उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया। पंजाब का ये अपमान कोई भूल सकता है। दुर्भाग्य से आज भी पंजाब को रिमोट से चलाने की कोशिश हो रही है। PM ने कहा कि झाड़ू पार्टी ने कांग्रेस से आपातकाल का पाठ भी अच्छे से सीख लिया है। यह कांग्रेस की फोटो कॉपी पार्टी है, जो मीडिया हाउस इनकी धमकी के आगे झुक नहीं रहा उसपर मुकदमे करा रहे हैं, यही इनकी असलियत हैं। भाजपा 'फ्रीडम ऑफ प्रेस' के खिलाफ झाड़ू वालों की बेईमानी नहीं चलने देगी। यहां ये लोग एक दूसरे को गाली देते हैं और दिल्ली में गलबहियां (गले लगाना) करते हैं। PM मोदी ने कहा- हमारा संकल्प है कि पंजाब में इंडस्ट्री को बढ़ावा मिले, हमारे पंजाब के लोगों को घर में काम मिले। इसलिए हम विकास को लेकर काम कर रहे हैं। आज जालंधर को वंदे भारत ट्रेन भी मिली है। जालंधर और फिल्लौर रेलवे स्टेशन का विकास हो रहा है। मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश नई ऊंचाइयों को छुएगा। एक वादा पंजाब के बुजुर्गों से करना चाहता हूं। यहां 70 साल से अधिक जितने भी सीनियर सिटीजन हैं, उन्हें फ्री इलाज दिया जाएगा।

Pm-Modi-Reached-Jalandhar-Said-Broom-Party-Is-Wholesaler-Of-Drugs-Punjab-Cm-Had-To-Go-To-Tihar-Jail-To-Take-Order-From-The-Owner-Indie-Alliance-Speaking-The-Language-Of-Pakistan




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

कॉलेज रोड पर पुलिस ने पकड़ा हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 6 महिलाएं काबू

लुधियाना के यलो चिल्ली होटल के कमरा नंबर 206 में छापामारी, जुआ खेलते मालिक सहित

डीएमसी की नई मैनेजमेंट ने जारी किया फरमान, 1 जनवरी से डाक्टर घर पर नहीं कर सकेंग

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023