लुधियाना। लुधियाना में 13 साल की गैंगरेप पीड़िता के आरोपियों को पुलिस छह महीने बाद भी नहीं पकड़ सकी। शुक्रवार को सीपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठी पीड़िता व परिवार पर कुछ महिलाओं ने पुलिस के सामने हमला किया था। इस मामले में पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर आम आदमी पार्टी की लुधियाना हलका साउथ से विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना का पुतला फूंका गया। जबकि उनके खिलाफ जमकर प्रदर्शन भी किया। इस दौरान पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए कि विधायक राजिंद्रपाल छीना द्वारा आरोपियों का बचाव किया जा रहा है। गैंगरेप के आरोपियों व हमला करने वाली महिलाओं की अक्सर विधायक छीना के साथ फोटोज देखी जाती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक छीना द्वारा ही आरोपियों को शह दी जा रही है। राजनीतिक दबाव के चलते ही कार्रवाई नहीं हो रही। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि विधायक छीना के साथ शहर के क्रिमिन्लस अक्सर फोटोज में देखे जा सकते हैं। क्योंकि विधायक द्वारा उन्हें शह दी जाती है।
Mla-Rajinderpal-Cheenas-Effigy-Burnt-Outside-Cp-Office-Accused-Of-Defending-Gangrape-Accused
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)