लुधियाना। लुधियाना की राजगढ़ कॉलोनी में घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को कुत्ते ने बुरी तरह नोच डाला। बच्ची की हालत बेहद गंभीर है। निजी अस्पताल में उसके सिर, चेहरे और टांगों पर टांके लगाए गए हैं। कुत्ते ने बच्ची के सिर और चेहरे को काटा है। बच्ची के इलाज पर परिजनों ने करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च कर दिए हैं। आवारा कुत्तों के खौफ से अब पूरा इलाका डरा हुआ है। राजगढ़ फ्यूजन निवासी नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी जानवी अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान एक गली के कुत्ते ने उनकी बेटी को घेर लिया और उसे बुरी तरह नोच डाला। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर वह घर से बाहर आया। उस समय बच्ची गली में बेहोश पड़ी थी। उसने गली में शोर मचाया और लोगों की मदद से खून से लथपथ बच्ची को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया। नरेश मुताबिक जानवी उनकी इकलौती बेटी है। नरेश ने कहा कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। कालोनी में अक्सर कुत्तों के झुंड घुमते हैं जो किसी न किसी को काट लेते हैं। नगर निगम से उनकी मांग है कि उनकी कॉलोनी में कुत्तों के ऑपरेशन करवाए जाए ताकि उनकी जनसंख्या न बढ़े।
Terror-Of-Dogs-In-Ludhiana-2-Year-Old-Girl-Scratched-Attacked-While-Playing-Outside-The-House
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)