September 8, 2024 06:15:56

लुधियाना में किसानों ने फ्री कराया टोल प्लाजा, केन्द्र और पंजाब सरकार पर भड़के किसान

Feb15,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना का सबसे महंगा टोल प्लाजा आज किसानों ने फ्री करवा दिया। टोल प्लाजा के साथ-साथ करीब 5 घंटे ट्रेनों का भी चक्का जाम रहा। लाडोवाल टोल प्लाजा आज 11 बजे से 2 बजे तक फ्री किया गया। नई दिल्ली से अमृतसर रेलवे लाइन भी आज बाधित रही। अमृतसर से आने वाली ट्रेनें करीब 5 घंटे देरी से लुधियाना पहुंच रही है। आज 12 बजे से शाम 4 बजे तक अमृतसर ट्रैक पर किसानों का धरना जारी है। किसान नेता अमरीक सिंह कादिया और संतोख सिंह ने जमकर केन्द्र सरकार और पंजाब सरकार पर कटाक्ष किए। प्रदेश सरकार की चुप्पी पर किसानों ने सवाल खड़े किए है। 12 बजे के बाद लुधियाना स्टेशन पर कोई ट्रेन नहीं रुकी। अपनी ट्रेन की प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को जरूर परेशानी का सामना करना पड़ा है। भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल, कादिया आदि ने टोल प्लाजा बंद रखा। किसान यूनियन उगराहां रेलवे का चक्का जाम करेंगी। बातचीत करते हुए BKU कादियां जालंधर के जिला प्रधान अमरीक सिंह ने कहा कि आज टोल प्लाजा फ्री करने का मकसद यह है कि सरकार पर दबाव बनाया जा सके।
सरकार सरेआम किसानों के साथ धक्के-शाही कर रही है। सड़कों पर नोकिले सरिए लगाकर किसानों को रोकने की कोशिश की जा रही है। किसान अब रुकने वाले नहीं है। किसान आने वाले दिनों में बड़ा संघर्ष करने जा रहे है। अमरीक सिंह ने कहा कि किसानों पर आंसू गैस गोले चलाए जा रहे है। किरती किसान यूनियन सूबा कमेटी सदस्य संतोख सिंह संधू ने कहा कि काफी लोगों के वाहनों पर फास्टेग लगाए है। यदि किसी का पैसे कटेंगे तो उन्हें वापस पैसे मिलेगे। यदि पैसे वापस न हुए तो धरने का समय आने वाले दिनों में बढ़ाया भी जाएगी। 18 फरवरी को SKM ने बैठक बुलाई है जिसमें जो फैसला होगा उसका वह समर्थन करेंगे।

पंजाब सरकार भी केन्द्र के बराबर दोषी

संतोख सिंह ने कहा कि आम लोगों का किसानों को भरपूर समर्थन मिल रहा है। हरियाणा सरकार को सख्त चेतावनी है कि पहले सिर्फ 2 या 3 जत्थेबंदियां आगे गई थी लेकिन अब पूरा SKM उनके साथ है। पंजाब सरकार की चुप्पी ने साबित कर रही है कि सरकार हरियाणा और केन्द्र के साथ मिली है। हरियाणा के ड्रोन पंजाब में घुसकर आंसू गैस के गोले बरसा रहे है।

Farmers-Made-Toll-Plaza-Free-In-Ludhiana-Farmers-Angry-At-Center-And-Punjab-Government




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

कॉलेज रोड पर पुलिस ने पकड़ा हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 6 महिलाएं काबू

लुधियाना के यलो चिल्ली होटल के कमरा नंबर 206 में छापामारी, जुआ खेलते मालिक सहित

डीएमसी की नई मैनेजमेंट ने जारी किया फरमान, 1 जनवरी से डाक्टर घर पर नहीं कर सकेंग

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023