September 8, 2024 05:59:33

चांद सिनेमा का फिर से होगा निर्माण, 100 साल पुराने पुल का 5 साल से काम बंद, 8.44 करोड़ होंगे खर्च

Dec20,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में 100 साल पुराने चांद सिनेमा पुल का निर्माण शुरू होने जा रहा है। पिछले 5 साल से इस पुल का काम बंद पड़ा था। इस ब्रिज के निर्माण के लिए नगर निगम की तरफ से 8.44 करोड़ खर्च किए जा रहे है, जबकि ब्रिज निर्माण की जिम्मेदारी PWD एंड B&R विभाग की होगी। पुल के बनने से करीब 1 लाख आबादी को फायदा मिलेगा। जालंधर बाइपास से आने वाला ट्रैफिक बिना किसी रुकावट के घंटाघर और जगराओं पुल की तरफ जाएगा। निगम के सोर्स मुताबिक, PWD विभाग ने पुल निर्माण का टेंडर खोल दिया, इसमें 2 कंपनियां हिस्सा लेने पहुंची थी। मिनिस्ट्रियल स्टाफ की हड़ताल के चलते वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया जा सका। अब उम्मीद है कि जल्द ही कंपनी को वर्क ऑर्डर सप्ताह भर में जारी हो जाएगा। जिसके बाद ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। लगभग 2 साल से इस ब्रिज की हालत खस्ता होती जा रही थी।

2018 से बंद है हैवी वाहनों की एंट्री
2018 में ब्रिज के नीचे से ईंटें खिसकना शुरू हो गई थीं। इसलिए ब्रिज के दोबारा निर्माण की मांग उठने लगी थी। पुल के पिलर कमजोर हो चुके हैं। 10 साल पहले लोक निर्माण विभाग ने पुल का सर्वे किया और इसे अनसेफ घोषित कर गिराने की सिफारिश की थी। नगर निगम ने तब पुल गिराने से पहले विकल्प के तौर पर कुछ दूरी पर एक नया पुल बनाया ताकि ट्रैफिक उस पुल से निकल सके। उस पुल के निर्माण को भी पांच साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है लेकिन निगम ने अनसेफ पुल को नहीं गिराया था।

Chand-Cinema-Will-Be-Re-Constructed-Work-On-100-Year-Old-Bridge-Stopped-For-5-Years-Rs-8-44-Crore-Will-Be-Spent




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

कॉलेज रोड पर पुलिस ने पकड़ा हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 6 महिलाएं काबू

लुधियाना के यलो चिल्ली होटल के कमरा नंबर 206 में छापामारी, जुआ खेलते मालिक सहित

डीएमसी की नई मैनेजमेंट ने जारी किया फरमान, 1 जनवरी से डाक्टर घर पर नहीं कर सकेंग

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023