October 13, 2026 06:35:00

प्राइवेट प्रैक्टिस विवाद- डीएमसी अस्पताल के प्रिंसिपल व सीनियर डा. संदीप पुरी के इस्तीफे की चर्चा जोरों पर

Jan25,2024 | Enews Team | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना 

लुधियाना दयानंद मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल के सीनियर डाक्टर व प्रिंसिपल पद पर तैनात डा. संदीप पुरी के इस्तीफे की खबरें एक बार फिर से बाहर आ रही हैं। बताया जाता है कि आज डीएमसी के 25 से 30 डाक्टर अस्पताल की प्राइवेट ओपीडी को लेकर मैनेजमेंट के सचिव विपिन गुप्ता से मिलने गए थे। बताया जाता है कि इस मीटिंग डाक्टर फैक्लिटी की ओर से अस्पताल की ओर से शुरु की गई ओपीड़ी को लेकर अपना पूरा पक्ष रखा। बताया जाता है कि इस मीटिंग में डा. संदीप पुरी भी मौजूद थे और इस मीटिंग के बाद डा. पुरी के अस्पताल से इस्तीफा देने खबरें निकल कर सामने आई हैं। हालांकि एक दो दिन पहले ही उनके इस्तीफे की बात सामनें आई थी, लेकिन उनका कहना था कि उन्होंने अस्तपाल से इस्तीफा नहीं दिया है, केवल उन्होंने मैनेजमेंट से उन्हें प्रिंसिपल के पद से मुक्त करने को कहा है। लेकिन आज उनके फिर से इस्तीफा की चर्चाएं अस्पताल में सुनी गई, लेकिन इसकी किसी ने पुष्टि नहीं हो पाई। बड़ी बात है कि डीएमसी अस्पताल की ओर से प्राइवेट ओपीडी शुरु करने के बाद अस्पताल में ऊथल पुथल मची हुई हैं और कईं सीनियर डाक्टर्स दे चुके हैं और कुछ की ओर से इस्तीफे का मन बनाया जा रहा है। लेकिन इतना सब कुछ होने के बावजूद मैनेजमेंट अपने फैसले से टस से मस नहीं हुआ है। जबकि मैनेजमेंट के इस फैसले के चलते कईं सीनियर डाक्टर जिनमें मेडिसन विभाग के सीनियर डाक्टर दिनेश गुप्ता व अमित बेरी अस्पताल से इस्तीफा दे चुके हैं। डा. दिनेश गुप्ता ने डीएमसी में इस्तीफा देने के बाद अपोलो अस्पताल ज्वाइंन कर लिया था। डीएमसी अस्पताल के साईक्रेटरी विभाग के हैड डा. रंजीव महाजन भी अस्पताल से इस्तीफा दे चुके हैं, जबकि अभी उनके इस्तीफे पर भी असमंजस बना हुआ है, जो उनकी तरफ से नहीं ब्लकि मैनेजमेंट की मंजूरी पर अटका हुआ है। अब अगर ऐसे में डीएमसी अस्तपाल में प्रिंसिपल का पद खाली होने जा रहा है तो इस पद पर आखिर कौन बैठेगा इस पर भी चर्चा शुरू हो गई है। डीएमसी में अब हीरो हार्ट व नया डीएमसी दोनों एक हो चुके हैं और ऐसे में डीएमसी में इस समय डा. गुरप्रीत वांडर वाइस प्रिंसिपल के पद पर हैं और ऐसे में उनके प्रिंसिपल बनने की संभावना बेहद अधिक मानी जा रही है। 

Private-Practice-Controversy-Discussion-On-Resignation-Of-Principal-And-Senior-Dr-Sandeep-Puri-Of-Dmc-Hospital-In-Full-Swing




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023