पंजाब में कारोबारी की हत्या, गुरुद्वारे जाते समय हमला; शिवसेना नेता सहित 3 अरेस्ट, हाथ की उंगलियां भी काटकर ले गए
Nov25,2026
| Enews Team | Punjab
पंजाब। जालंधर में प्रॉपर्टी कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस
ने बुधवार को शिवसेना नेता सहित 3 आरोपियों को
अरेस्ट कर लिया। हमलावर प्रॉपर्टी डीलर के हाथ की उंगलियां भी काटकर ले गए थे।
वारदात मंगलवार रात 8:30 बजे को हुई थी। लक्की ठाकुर पर उस समय हमला हुआ था जब वह गुरुद्वारे
में माथा टेकने जा रहा था। पुलिस ने बताया कि नरिंदर थापर, दीपक राणा और गुड़िया को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों से
पूछताछ चल रही है। जल्द
ही उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। शिवसेना नेता नरिंदर थापर के बेटे
राम कृष्ण और उसकी गैंग पर लगा है। मृतक के भाई मनमोहन के मुताबिक, लक्की ने राम कृष्ण पर अपने बेटे को चिट्टा पिलाने का आरोप
लगाया था। इसी
रंजिश में यह वारदात हुई। इस मामले में लक्की ने थाने में शिकायत भी दी थी। शव का
आज पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। वहीं लक्की एक केस में 10 साल की सजा काट चुका है। मृतक के भाई मनमोहन ने आरोप लगाया कि मेरे भाई शाम को
खाना खाने के बाद गली में स्थित गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने के लिए जा रहा
था। तभी शिवसेना नेता नरिंदर थापर के बेटे राम किशन ने 20-25 साथियों के साथ आकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि मुझे फोन पर हमले की जानकारी मिली।
लोगों ने बताया कि शिव सेना नेता नरिंदर थापर के बेटे ने हत्या की है। तभी मौके पर
पहुंच कर भाई को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया। पीड़ित ने बताया कि
शिवसेना नेता थापर के 3 बेटे भी मौके पर थे।
एसीपी सेंट्रल घटनास्थल पर पहुंचे
देर रात तक एसीपी सेंट्रल ओंकार सिंह बराड़ खुद टीम के साथ
मौके पर पहुंच कर क्राइम सीन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रहे थे। रंजिश के चलते किया हमला: मृतक के भाई मनमोहन ने आरोप
लगाया कि लक्की के छोटे बेटे को नशे पर लगाते थे। जिसको लेकर लक्की और नरिंदर थापर
के बीच विवाद चल रहा था। इसको लेकर लक्की ने थापर और उसके बेटे के खिलाफ थाना-4 में शिकायत भी दी हुई थी। कोर्ट में चल रहा केस: पीड़ित ने बताया कि अभी भी कोर्ट में
केस चल रहा है। 6-7 महीने से विवाद चल रहा है। इसके कारण भाई और
पारिवारिक सदस्यों को मारने की धमकियां दी जा रही थीं। उन्होंने बताया कि आरोपी का
परिवार और हमारा परिवार भी एक ही मोहल्ले में रहता है।
Businessman-Murdered-In-Punjab-Attacked-While-On-His-Way-To-A-Gurdwara-Three-People-Including-A-Shiv-Sena-Leader-Have-Been-Arrested-The-Assailants-Even-Severed-And-Took-Away-His-Fingers