November 22, 2026 18:48:31

लुधियाना में राजा वड़िंग की इंसाफ मार्च यात्रा के दौरान हंगामा, निहंगों के बाने में पहुंचे लोगों ने लगाए नारे... माहौल तनावपूर्ण

Nov21,2026 | Enews Team | Ludhiana



लुधियाना। लुधियाना से सांसद व पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आज लुधियाना के पूर्व विधायको सुरेंद्र डाबर, राकेश पांडे,  संजय तलवाड़ सिमरजीत सिंह बैस, कुलदीप सिंह वैध, जिला कांग्रेस के पूर्व प्रधान अश्विनी शर्मा,पवन दीवान व अनेक कांग्रेस के समर्थन व सहयोग से स्थानीय घंटाघर चौक से इंसाफ मार्च की पैदल यात्रा का आरंभ किया। उक्त यात्रा जब खुशी राम हवाई चौक के समीप पहुंची तो थाना डिवीजन नं 3 की तरफ से हाथों में बैनर व पंजाब कांग्रेस के विरुद्ध नारे लगाते हुए निहंगो के बाने कुछ सिंह और 250 के लगभग समर्थकों का समूह घास मंडी चौक तक पहुंच गया। जहां पर एडीसीपपी समीर वर्मा पुलिस अधिकारियों के समूह के साथ डॉ. कालीचरण चौक में पहुंचे और संभावित टकराव को टाल दिया। लेकिन कांग्रेस के विरुद्ध रोष मार्च कर रहे निहंग के बाने में कुछ व्यक्ति और उनके समर्थकों ने पुलिस के साथ जबरदस्त टकराव किया। एडीजीपी समीर वर्मा बड़ी सूझबूझ के साथ उपरोक्त आक्रोशित समूह को वापस डिवीजन नंबर 3 की तरफ जाने को लिए मना लिया। रोष  प्रदर्शनकारी हाथों में काली झंडिया व बैनर लेकर आए हुए थे और करण कटारिया के हत्यारो को पकड़ने के लिए गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

Commotion-During-Raja-Warrings-Insaf-March-Justice-March-In-Ludhiana-Individuals-Dressed-As-Nihangs-Raised-Slogans-The-Situation-Is-Tense




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023