November 22, 2026 08:45:00

लुधियाना में कॉलोनाइजर से लूट, थार में आए 3 बदमाश, हाथापाई कर गोल्ड चेन छीनी, पहले भी मिल चुकी थीं धमकियां

Nov21,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। साहनेवाल में थार सवार 2 युवकों ने कार ड्राइवर से 5 तोले सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। आरोपियों ने पहले अपनी थार गाड़ी शिकायतकर्ता की कार के आगे लगाकर उसे रोका। फिर उसके साथ हाथापाई कर वारदात को अंजाम दिया।  पेशे से कॉलोनाइजर है। उसने आरोपियों की थार गाड़ी का नंबर 1841 नोट कर लिया। पीड़ित के मुताबिक, उसे पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन ये धमकियां किसी गैंगस्टर की तरफ से नहीं, बल्कि उसके निजी जानकारों की तरफ से मिली थीं। शिकायतकर्ता दिपांशु राय निवासी मकान नंबर-249, बसंत एवेन्यू, दुगरी ने पुलिस को बताया कि 20 नवंबर 2026 को वह अपनी कार में सवार होकर जीटी रोड साहनेवाल स्थित भरावां दा ढाबा की तरफ जा रहा था।
शाम करीब 6:15 से 6:30 बजे जब वह गांव माजरा के पास सुआ पुली पर पहुंचा तो एक थार गाड़ी में सवार दो युवकों ने अपनी गाड़ी उसकी कार के आगे लगा दी। इसके बाद दोनों युवकों ने उसके साथ हाथापाई की और गले में पहनी करीब 5 तोले की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह आरोपियों की थार गाड़ी का नंबर 1841 नोट कर पाया। थाना साहनेवाल पुलिस ने उसकी शिकायत पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 126(2), 304(2), 351(1), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने और गाड़ी के नंबर के आधार पर जांच करने में जुटी है।

Robbery-Of-A-Colonizer-In-Ludhiana-3-Miscreants-Arrived-In-A-Thar-Vehicle-Snatched-A-Gold-Chain-After-A-Scuffle-The-Victim-Had-Received-Threats-Previously-As-Well




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023