November 24, 2026 19:28:38

लुधियाना में कूड़ा फेंकने को निगम व प्राइवेट मुलाजिमों में हाथापाई, सीएसआई पर लगे आरोप, 5 हजार न देने पर पिस्टल के बट से पीटा

Nov24,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के गोल मार्केट और 100 फुटा रोड इलाके में कूड़ा फेंकने को लेकर नगर निगम बी-जोन की टीम और प्राइवेट कूड़ा उठाने वाले कर्मियों के बीच जमकर विवाद हो गया। मामला हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गया जिसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। पीड़ित पक्ष जहां पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की बात कह रहा है वहीं निगम कर्मियों ने भी हमले में चोटें लगने का दावा किया है। फोकल प्वाइंट निवासी प्राइवेट कर्मी गौतम ने बताया कि वह अपने दो साथियों के साथ खाली गाड़ी लेकर मोती नगर की तरफ काम पर जा रहा था। आरोप है कि पीछे से नगर निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर की गाड़ी आई, हूटर बजाकर उनकी गाड़ी के आगे लगा दी गई। गौतम के मुताबिक गाड़ी से उतरे 3-4 लोगों ने उसका गिरेबान पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। उस पर और उसके साथी के सिर पर पिस्टल के बट से वार किया गया। आरोप है कि उससे कहा गया कि तुम इधर-उधर कूड़ा फेंकते हो, 5,000 रुपये दो। पैसे न होने की बात कहने पर उसके साथ मारपीट की गई। गौतम के साथ मौजूद सद्दाम हुसैन ने भी पुष्टि की कि वे प्राइवेट काम करते हैं और खाली गाड़ी लेकर जा रहे थे तभी अचानक गाड़ी रोककर उनके साथ मारपीट की गई। गौतम ने अपने ऊपर लगे 10-15 लोगों को बुलाकर हमला करने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
खुले में कूड़ा फेंकते पकड़ा बाद में 10-15 लोगों ने घेरा
दूसरी ओर नगर निगम के चीफ के साथ मौजूद ड्राइवर कैरी ने घटना का अलग पक्ष रखा है। कैरी के अनुसार सुबह करीब 11:30 से 12:00 बजे के बीच उन्होंने इन लोगों की गाड़ी को खुले में कूड़ा फेंकते हुए पकड़ा था। इसके बाद जब निगम की टीम 100 फुटा रोड के पास एक पार्क के नजदीक बैठी थी, तो दूसरे पक्ष के 10 से 15 लोग गाड़ी में सवार होकर आए और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके अधिकारी (साहब) को चोटें आई हैं। हालांकि कैरी ने सिविल अस्पताल में किसी तरह की गाली-गलौज या झड़प होने की बात से इनकार किया है।

Scuffle-Breaks-Out-In-Ludhiana-Between-Municipal-And-Private-Workers-Over-Garbage-Dumping-Allegations-Leveled-Against-A-Csi-A-Worker-Was-Struck-With-The-Butt-Of-A-Pistol-For-Failing-To-Pay-5000-Rupees




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023