भाजपा में न पूछने के मामले में बीबी भट्ठल की पूर्व सीएम कैप्टन को दोटूक, अब भगवान का नाम लेने का समय, जितना राज करना था कर लिया
Nov25,2026
| Enews Team | Punjab
पंजाब। पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता राजिंदर कौर भट्ठल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा है। चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कैप्टन खुद कह रहे हैं कि वह कांग्रेस में जाने को तैयार हैं, भाजपा में उन्हें कोई पूछ नहीं रहा। दो बार मुख्यमंत्री रह चुके नेता का यह बयान भाजपा में शामिल हुए उन नेताओं के लिए भी जवाब है, जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए थे। बीबी भट्ठल ने अकाली दल और भाजपा के संभावित गठबंधन को लेकर कहा कि दोनों पार्टियों के पहले भी गठबंधन होते रहे हैं। कांग्रेस ने पहले भी इनके गठबंधन को हराकर सरकारें बनाई हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इनका गठबंधन टूटा कब था, यह तो पिछले समय में सिर्फ एक ड्रामा था। इसलिए इस गठबंधन का कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
राजनीति में वापसी की भूख नहीं रखनी चाहिए
भट्ठल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह का भाजपा में पूछ न होने और कांग्रेस में लौटने की इच्छा जताना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि अब उनका ऊपर जाने का समय आ गया है और राजनीति में वापसी करने की इच्छा नहीं रखनी चाहिए। चाहे वह खुद हों, कैप्टन अमरिंदर सिंह हों या कोई अन्य नेता। अब भगवान का नाम लेने का समय है। उन्होंने कहा कि बहुत राज कर लिया, अब सत्ता की भूख नहीं रखनी चाहिए।
15 लाख देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ
बीबी भट्ठल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15-15 लाख रुपए लोगों के खातों में डालने के वादे का जिक्र करते हुए कहा कि पहले मोदी भी ऐसी बातें करते थे, लेकिन किसी के खाते में पैसे नहीं आए। इसी तरह भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की घोषणाएं भी सिर्फ कहने की बातें हैं। ये बातें कागजों तक सीमित हैं या फिर सरकारी पैसे खर्च करके पब्लिसिटी की जा रही है। जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा।
Bb-Bhatthals-Blunt-Message-To-Former-Cm-Captain-Regarding-Being-Sidelined-In-The-Bjp-It-Is-Time-To-Turn-To-God-Now-You-Have-Had-Your-Fair-Share-Of-Ruling