November 26, 2026 15:54:43

बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की:आरोपी नशा करने का आदी; बेटी बोली- पैसों के लिए झगड़ा करता था

Nov26,2026 | Enews Team | Moga

मोगा | बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना देर रात टांगे वाली गली में हुई। परिजनों का आरोप है कि बेटे ने उसकी हत्या की है। 70 वर्षीय कुलदीप सिंह के पेट में गोली लगी थी। परिवार का कहना है कि हैप्पी नशे का आदी था और अकसर पिता से नशे के लिए पैसे मांगता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारण और इसमें किसकी भूमिका है, यह जांच के बाद पता चलेगा। मृतक की बेटी राजिंदर कौर ने बताया कि उनकी 4 बहनें हैं। सभी की शादी हो चुकी है। आज सुबह 8:30 बजे मुझे छोटी बहन का फोन आया कि पिता बिस्तर से नहीं उठ रहे हैं। मां ने उसे फोन किया था। मेरी मोगा में ही शादी हुई है।
आरोपी की बहन ने कहा कि यह बात पति को बताई। उन्हें वहां भेजा तो हत्या की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि शादी के बाद से ही हैप्पी पिता से झगड़ा करता रहता है और नशे के लिए पैसे मांगता था।
मृतक की पत्नी ने बताया कि रात को गोली चलने की आवाज नहीं आई। मैं सो रही थी। मेरा बेटा भी घर पर ही थी। आरोपी की मां ने कहा कि बेटे का किसी लड़की से संबंध है। वह घर पर भी कम ही रहता है। वारदात के बाद से वह घर से भाग गया है। पुलिस का कहना है कि सुबह बुजुर्ग की मौत की जानकारी मिली थी। घटनास्थल का मुआयना करने पर पता चला कि मृतक के पेट में गोली लगी है। यह हत्या का मामला लग रहा है। परिजनों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटनास्थल से गोली का एक खोल भी बरामद किया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया गया है। इसके साथ ही आरोपी की तलाश में पुलिस टीम रेड कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Son-Shoots-And-Kills-Father-Accused-Is-A-Drug-Addict-Daughter-Says-He-Used-To-Quarrel-Over-Money




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023