November 27, 2026 20:35:46

इटालियन सीरियल में निहंग को 'गे' दिखाया:दुमाला सजाकर गंदे सीन, पालकी साहिब भी दिखाई; बोल्ड सीन पर संगत नाराज

Nov26,2026 | Enews Team | Jalander

इटली के टीवी सीरियल ‘इस्त्रानी’ में निहंग सिंह के किरदार को 'गे' दिखाने पर विवाद हो गया है। नाटक में आपत्तिजनक दृश्यों के फिल्मांकन को लेकर सिख संगत ने कड़ी नाराजगी जताई है। सिख परंपराओं के अनुसार दुमाला सजाते समय मर्यादा और सादगी का ध्यान रखना पड़ता है। इस घटना का सोशल मीडिया पर भी विरोध तेज हो गया है।

विदेशों में रह रहे सिखों ने भी सीरियल के साथ-साथ स्थानीय सिख संगत की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं। द संघा एंड जूजू शो में इस सीरियल को लेकर एतराज जताया है। इस विवाद में इटली के एक स्थानीय गुरुद्वारा की मैनेजमेंट और शूटिंग से जुड़े इंतजामों पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। आरोप लगाया गया है कि शूटिंग के दौरान गुरुद्वारा सिंह सभा नोवाला से पालकी साहिब और लंगर की व्यवस्था गई थी तथा संगत के सदस्यों को बैकग्राउंड कलाकारों के रूप में शामिल किया गया था। सिख संगठनों, निहंग जत्थेबंदियों और श्री अकाल तख्त साहिब से इस पूरे प्रकरण की जांच कर जवाबदेही तय करने की मांग की गई है।

Nihang-Depicted-As-Gay-In-Italian-Series-Obscene-Scenes-Featuring-A-Character-Wearing-A-Dumala-Turban-With-A-Palki-Sahib-Also-Shown-The-Sikh-Community-Is-Outraged-By-The-Explicit-Content




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023