लुधियाना। लुधियाना में 14 अगस्त को चौथे फेज के आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन किया जाएगा। इसमें 24 क्लीनिक शामिल हैं। सीएम भगवंत मान लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए इन मोहल्ला क्लीनिकों की शुरुआत करवाएंगे। लुधियाना में 51 आम आदमी क्लीनिक पहले से चल रहे हैं। अब 24 नए खुलने से इनकी संख्या 75 हो जाएगी। इन क्लीनिक में बीपी, शुगर और ब्लड समेत 100 से ज्यादा मेडिकल टेस्ट की सुविधा मिलेगी।
महानगर के विधायक अपने-अपने हलको में आम आदमी क्लीनिकों के उद्घाटन के दौरान मौजूद रहेंगे। क्लीनिकों में मुख्यमंत्री के उद्घाटन समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी, जिसके लिए इन क्लीनिकों में LED व अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं। समारोह से एक दिन पहले 13 अगस्त को क्लीनिकों पर ड्राई रन (रिहर्सल) भी होगी।