October 13, 2026 06:36:15

Cm मान व केजरीवाल शुक्रवार पहुंचेगें लुधियाना, 79 आम आदमी क्लीनिक करेगें लोकार्पण

May4,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को लुधियाना में 79 नए आम आदमी क्लीनिक पंजाब के लोगों को समर्पित करेंगे। वह यह क्लीनिक लुधियाना में उद्धाटन कर लोकार्पण करेगें। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने एमसी-बी जोन कार्यालय के पास होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि पूरे पंजाब में इन 79 नए एएसी में लुधियाना में 8, अमृतसर में 17, मनसा, तरनतारन, कपूरथला, बरनाला में एक-एक शामिल हैं। और बठिंडा, फरीदकोट में दो, फिरोजपुर में चार, गुरदासपुर में तीन, मोगा में 12, पटियाला में पांच, संगरूर में 11, एसएएस नगर और एसबीएस नगर में छह-छह कल खुलेंगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी यहां नए एएसी का लोकार्पण करने के बाद सभा को संबोधित करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मौजूदा 504 आम आदमी क्लीनिकों में अब तक 21 लाख से अधिक लोगों का मुफ्त इलाज हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के एक साल के भीतर ही पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति शुरू हो गई। चुनाव से पहले पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों को गारंटी दी थी कि पंजाब में मुफ्त इलाज के लिए मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे. उन्होंने कहा कि अब पंजाब सरकार वादों को पूरा कर रही है और राज्य को फिर से रंगला पंजाब बनाने के अपने सपने को पूरा करने के लिए जी-जान से काम कर रही है।

Cm Mann And Kejriwal Will Reach Ludhiana On Friday Will Inaugurate 79 Aam Aadmi Clinics




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023