September 8, 2024 07:46:22

लुधियाना में युवक पर 3 दोस्तों ने की फायरिंग, सिर में फंसी गोली, दाई आंख हुई डैमेज

Jul22,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। मेहरबान इलाके में एक युवक पर उसके तीन दोस्तों ने ही फायरिंग कर दी। गोली युवक की दाई आंख के ऊपर सिर में जा लगी। गोली सिर में फंस गई। पीजीआई में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी लेकिन युवक की दाहिनी आंख पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। युवक की हालत गंभीर है। घायल युवक का नाम दीपू है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। थाना मेहरबान की पुलिस ने दीपू के भाई विक्की के बयानों पर सोनू, अमनदीप व गुनीत खिलाफ मामला दर्ज किया है। विक्की ने बताया कि 15 जुलाई की रात 8 बजे उसके भाई के दोस्त दीपू को जिम ले जाने आए थे। उस रात उसका भाई घर नहीं आया। 16 जुलाई की सुबह पड़ोस का एक बच्चा सुबह साढ़े छह बजे उनके घर आया। उसने बताया कि दीपू मछली कॉलोनी स्थित तालाब में बेहोश पड़ा है। विक्की ने कहा कि जब उन्होंने जाकर देखा तो दीपू खून से लथपथ गिरा हुआ था। उसके दाईं आंख पर गहरा जख्म था। दर्द से दीपू चीख रहा था। वह उसे तुरंत पीजीआई अस्पताल चंडीगढ़ ले गए। डॉक्टरों ने जब उसके सिर के स्केन की तो सिर में गोली उन्हें मिली। दीपू का डाक्टरों ने ऑपरेशन किया।

3-Friends-Fired-At-A-Young-Man-In-Ludhiana-Bullet-Stuck-In-His-Head-Right-Eye-Damaged




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

कॉलेज रोड पर पुलिस ने पकड़ा हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 6 महिलाएं काबू

लुधियाना के यलो चिल्ली होटल के कमरा नंबर 206 में छापामारी, जुआ खेलते मालिक सहित

डीएमसी की नई मैनेजमेंट ने जारी किया फरमान, 1 जनवरी से डाक्टर घर पर नहीं कर सकेंग

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023