September 8, 2024 07:41:31

Aap नेता खिलाफ केस:पुत्रवधू ने दहेज उत्पीड़न और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया, साढ़े 4 महीने पहले हुई थी शादी

Jun14,2024 | Enews Team | Fatehgarh

फतेहगढ़ साहिब |  अमलोह में आम आदमी पार्टी के एक सीनियर नेता दर्शन सिंह चीमा खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस एफआईआर में आप नेता के साथ उसके बेटे, पत्नी व परिवार की एक अन्य महिला को नामजद किया गया है। इन सभी पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकियां देने का आरोप है। एफआईआर में आप के किसान विंग जिलाध्यक्ष दर्शन सिंह चीमा, उसके बिक्रमजीत सिंह, पत्नी करमजीत कौर तथा पीड़िता की जेठानी हरिंदर कौर को नामजद किया गया।

दर्शन सिंह चीमा के बेटे बिक्रमजीत सिंह की शादी 28 जनवरी 2024 को सरहिंद के गांव रंघेड़ी कलां की रहने वाली गुरप्रीत कौर से हुई थी। गुरप्रीत कौर बीएड ट्रिपल एमए पास है। प्राइवेट टीचर के तौर पर नौकरी करती हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार शादी के पहले दिन से पति के साथ झगड़ा शुरू हो गया था। हालांकि, उसके मायके वालों ने लाखों रुपए शादी पर लगाए। फिर भी ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने के ताने देते रहते थे।

छोटी छोटी बातों पर उससे मारपीट करते थे। उसे गोली मारने तक की धमकी दी गई थी। शिकायतकर्ता ने अपने ससुर दर्शन सिंह चीमा पर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया। 11 अप्रैल 2024 को उसका पति उसे मायके घर छोड़ आया था। ससुराल वालों के अत्याचार से डरते हुए वह वापस नहीं गईं और पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई।

Case-Against-Aap-Leader-Daughter-In-Law-Accused-Of-Dowry-Harassment-And-Tearing-Of-Clothes-Marriage-Took-Place-4-And-A-Half-Months-Ago




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

कॉलेज रोड पर पुलिस ने पकड़ा हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 6 महिलाएं काबू

लुधियाना के यलो चिल्ली होटल के कमरा नंबर 206 में छापामारी, जुआ खेलते मालिक सहित

डीएमसी की नई मैनेजमेंट ने जारी किया फरमान, 1 जनवरी से डाक्टर घर पर नहीं कर सकेंग

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023