July 27, 2024 12:19:39

लुधियाना में किसान को हनी ट्रेप में फंसा 50 हजार की मारी ठगी, दंपति समेत 3 गिरफ्तार

May24,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। डेहलों में एक दंपति समेत तीन लोगों ने किसान को हनी ट्रेप में फंसाकर 50 हजार रुपए की ठगी मार ली। थाना डेहलों की पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की अभी कोई तस्वीर जारी नहीं की। जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति बिट्टू ने कहा कि दिसंबर महीने में महिला अकबरी का उसे रोंग नंबर काल आया। उसके अकबरी से धीरे-धीरे बातचीत होने लगी। बिट्टू ने कहा कि उसकी पत्नी उसे करीब 4 साल पहले छोड़कर जा चुकी है। उसके एक 5 साल का बेटा है। उसकी अकबरी के साथ नजदीकियां बन गई। अक्सर अकबरी उसके पास आती थी। उन दोनों में शारीरिक संबंध भी बने। कुछ दिनों से अकबरी उसके पास आई नहीं। पिछले 4 से 5 दिन अकबरी उसके घर आने लगी। एक दिन पहले अकबरी जब उसके घर आई तो वह उसे घर पर छोड़कर मोटर पर काम करने चला गया। कुछ देर बाद वह उसके लिए खाने-पीने का सामान लेकर आया। दोनों कमरे में बैठे थे। इस दौरान तभी दो व्यक्ति कमरे में जबरी दाखिल हुए। बिट्टू मुताबिक अकबरी और वह खुद दोनों नग्न हालत में थे। उन व्यक्तियों ने अकबरी के साथ उसकी वीडियो बना ली। वह लोग उसे ब्लेकमेल करने लगे। बिट्टू ने कहा कि उन लोगों ने उससे 1 लाख रुपए मांगा। उसने 20 हजार रुपए बैंक और 30 हजार रुपए किसी दोस्त से उधार लेकर उसे दिए। वह काफी परेशान था। उसने गांव के कुछ लोगों से इस घटना के बारे बताया जिसके बाद लोगों की मदद से वह थाना डेहलों में शिकायत देने गया। पुलिस ने जब आरोपियों को वेरिफाई किया और आरोपी करनवीर सिंह का आधार कार्ड और अकबरी का आधार कार्ड देखा तो खुलासा हुआ कि करनवीर अकबरी का पति है।

In-Ludhiana-Farmer-Trapped-In-Honey-Trap-And-Cheated-Of-Rs-50-Thousand-3-Including-Couple-Arrested




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

कॉलेज रोड पर पुलिस ने पकड़ा हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 6 महिलाएं काबू

लुधियाना के यलो चिल्ली होटल के कमरा नंबर 206 में छापामारी, जुआ खेलते मालिक सहित

डीएमसी की नई मैनेजमेंट ने जारी किया फरमान, 1 जनवरी से डाक्टर घर पर नहीं कर सकेंग

About Us


Sahi Soch Sahi Khabar

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023