लुधियाना। चीमा कॉलोनी में एकतरफा प्यार में एक युवक ने युवती को रास्ते में घेरकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उसने युवती के शरीर पर कई जगह कट मारे। जिसके बाद युवक ने खुद के भी कट मार लिए और वहीं गिर गया। खून से लथपथ लड़की व युवक को लोगों ने सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार चीमा कॉलोनी में रहने वाली छात्रा को उक्त युवक दोस्ती के लिए कह रहा था। लेकिन युवती ने मना कर दिया। जिसके चलते मंगलवार शाम को ट्यूशन पढ़ कर घर आ रही थी। रास्ते में एक युवक ने उसे रोका और जबरन उसका हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर छात्रा पर युवक ने तेजधार हथियार से वार किया। इससे छात्रा का सिर फट गया। साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई। कुछ ही देर में वह लहूलुहान हो गई। लड़की पर तेजधार हथियार से वार करने के बाद युवक भागा नहीं। छात्रा घायल होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद युवक ने खुद पर भी तेजधार हथियार से वार कर जख्मी कर लिया। आसपास लोगों ने इस वारदात को देखा तो वे सन्न रह गए। युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।