लुधियाना। लुधियाना में आज पशुपालन, डेयरी, मत्स्यपालन केंद्रीय राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला पहुंचे। भाजपा के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान, प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने उनका स्वागत किया। बातचीत के दौरान मंत्री रूपाला ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है। 2019 के मुकाबले और बड़ी जीत के साथ भाजपा सत्ता में लौटेगी। भारत आजादी के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। पंजाब के किसान हरित क्रांति और सफेद क्रांति में भी सबसे आगे है। पशु पालन में पंजाब के किसानों का मुकाबला नहीं है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, उच्च शिक्षा संस्थानों में वृद्धि, भारत में हवाई अड्डों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि, मोदी सरकार ने पीएम आवास योजना के तहत चार करोड़ से ज्यादा घर मंजूर किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से ही राम मंदिर का निर्माण अयोध्या में हुआ, जिसमें आज श्री रामलला विराजमान हुए। मंत्री रूपाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं का देश की जनता बहुत लाभ ले रही है। कहा कि भारत ने दुनियाभर के देशों को न सिर्फ कोरोना संक्रमण के इलाज में प्रयोग होने वाली आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं, बल्कि विश्व के बहुत से देशों को कोरोना वैक्सीन की करोड़ों डोज मुहैया कराईं।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)