इन्यूज़ पंजाब, लुधियाना पंजाब के लुधियाना में बड़ी वारदात हुई है। पक्खोवाल रोड महाराजा रणजीत सिंह नगर में पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा, उसकी पत्नी व अन्य काे रात को बेसुध कर घर में चोरी की गई। पूर्व मंत्री, उसकी पत्नी व दो नौकरानी अभी बेसुध हैं। उनको अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घर काम करने वाले नौकर पर वारदात का शक है। रात काे घर में मौजूद लोगों काे कोई नशीला पदार्थ पिलाया गया था। पड़ोसी भाजपा नेता जगमोहन शर्मा ने बताया कि जगदीश गरचा का शरीर ठंडा पड़ा है और हालत गंभीर है। कालोनी निवासियों ने मौके पर जाकर देखा तो सभी दंग रह गए। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में गरदीश गरचा उनकी पत्नी और दो नौकरानियां भी बेसुध मिली। उनके बेटे बोबी गरचा को भी सूचित कर दिया है। बेटा बोबी किसी काम के सिलसिले में पंजाब से बाहर गया हुआ है। भाजपा नेता गौरव शर्मा ने बताया कि सुबह पुलिस के सीनियर अधिकारियों को करीब 5 से 6 बार काल की, लेकिन किसी ने उनकी काल नहीं उठाई। घटना के करीब 1 घंटे बाद पहुंची। फिलहाल जगदीश गरचा को पंचम अस्पताल दाखिल करवाया गया है। थाना सदर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मुताबिक इलाके के सीसीटीवी कैमरे आदि खंगाले जा रहे है।
Former-Minister-Jagdish-Garcha-And-His-Family-Were-Drugged-And-Robbed-At-Night-Condition-Critical
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)