ई न्यूज़ पंजाब, लुधियाना
बेटियां फाउंडेशन एनजीओ की और से बेहतरीन परसेंटेज लाने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट और उपहार वितरित कर सम्मानित किया गया। ये कार्यक्रम हैबोवाल कलां दुर्गापुरी गली नंबर 17 में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगवाई बेटियां फाउंडेशन जिला प्रधान मोनिका सिंह की ओर से की गई। इस अवसर पर उनके साथ उनकी टीम के जिला महासचिव अरविंदर कौर और जिला कैशियर गुरशरण सिंह मौजूद रहे। इस दौरान अच्छी परसेंटेज लाने वाले छात्रों की ओर से अपने बेहतरीन रिजल्ट के टिप्स भी जाने गए। अधिकतर बच्चों ने सेल्फ स्टडी को सबसे बेहतर बताया। इस अवसर पर बच्चों के पेरेंट्स से भी कुछ सवाल किए गए और उन्हें कुछ टिप्स भी मौके पर दिए गए। आपको बता दे की बेटियां फाउंडेशन की ओर से लगातार कैंप लगाए जा रहे हैं जिसके तहत सरकारी स्कूलों में बच्चों और विकलांग परिजनों के लिए अंग्रेजी पॉट की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ-साथ गरीब महिलाओं व लोगों के घरों में काम करने वाली लड़कियों के लिए भी सेनेटरी पैड वितरित किए जाते रहे है। आपको बता दे कि फाउंडेशन श्रीमती ज्योत्सना जैन, संस्था की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में पिछले कई सालों से समाज के लिए बेहतरीन काम कर रही है। मोनिका सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में लड़कियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बेटियां फाउंडेशन की ओर से सिलाई मशीन रोजगार कार्यालय और ब्यूटी पार्लर भी खोलने जा रही है। बीते दिनों बेटियां फाउंडेशन की ओर से किट्टी क्वीन ग्रुप के सहयोग से सतलुज क्लब में मदर्स डे पर कार्यक्रम का आयोजन करते हुए महिलाओं को सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर मुस्कान शर्मा, मोनिका अग्रवाल, हिना गोयल, बबीता, नेहा गोयल सिल्की, श्रुति अग्रवाल, कुंजन शर्मा व अन्य मौजूद थे।
Betiyan-foundation-honored-the-students-who-scored-the-best-percentage
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)