May 17, 2026 07:56:11

लुधियाना की फर्नीचर फैक्ट्री में लगी आग, दूर तक उठा धुंआ, 50 कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई

May16,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के जगराओं में फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसकी ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार करीब 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे 50 कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। अंदर बड़ी मात्रा में लकड़ी, प्लाई और फर्नीचर का तैयार व कच्चा सामान रखा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आसमान में उठते काले धुएं के बड़े-बड़े गुबार देखकर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया, जिसने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा पाई। एक शख्स ने बताया कि फैक्ट्री में उस समय वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग से निकली चिंगारी फैक्ट्री के अंदर रखे सामान पर जा गिरी, जिससे पास के एक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।

50 कर्मचारी काम कर रहे थे

जानकारी के अनुसार, आग कोठे खजूरा रोड स्थित फर्नीचर फैक्ट्री में लगी। यहां करीब 50 कर्मचारी काम कर रहे थे। दोपहर करीब साढ़े 3:30 बजे अचानक फैक्ट्री के अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।  फैक्ट्री के अंदर मौजूद कर्मचारियों ने शोर मचाया और तुरंत बाहर भागकर अपनी जान बचाई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में लकड़ी, प्लाई और फर्नीचर का सामान रखा था। जिसे बाकर निकाला गया।

मालिक और परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

फैक्ट्री मालिक अमृतपाल अपनी आंखों के सामने वर्षों की मेहनत को जलता देख पूरी तरह टूट गया। वह मौके पर फूट-फूट कर रो पड़ा। फैक्ट्री में कई हिस्सेदार भी थे, जिनके परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल था। मालिक ने भावुक होकर बताया कि कुछ ही मिनटों में उसका पूरा कारोबार तबाह हो गया और उसे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों के सहयोग से हालात को नियंत्रित किया। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया और भीड़ को नियंत्रित किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार हादसे में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।

Fire-Breaks-Out-At-A-Furniture-Factory-In-Ludhiana-Smoke-Billows-As-50-Workers-Flee-For-Safety




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023