May 17, 2026 07:57:00

पंजाब की लेडी एसडीएम सरकारी कोठी से गिरफ्तार, 1.63 करोड़ का गबन केस; पति पर Fir करा चुकीं अनुप्रीत

May16,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के गुरदासपुर में तैनात PCS अफसर SDM अनुप्रीत कौर रंधावा को गिरफ्तार कर लिया गया है। तरनतारन पुलिस ने शनिवार (16 मई) को सुबह 7 बजे उन्हें गुरदासपुर स्थित सरकारी कोठी से अरेस्ट किया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी गिरफ्तारी 1.63 करोड़ रुपए के गबन केस में की गई है। यह केस राजस्थान-जम्मू कश्मीर हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़ा है। जब यह गबन हुआ तो अनुप्रीत रंधावा उस वक्त तरनतारन के पट्‌टी में तैनात थीं। उस वक्त उन्हें सस्पेंड भी किया गया था। 8 साल पहले के इस मामले में गबन के आरोप लगने के बाद उन्हें काफी समय तक फील्ड ड्यूटी से भी दूर रखा गया लेकिन कुछ समय पहले ही गुरदासपुर में तैनाती मिली थी। जहां SDM के पास उनके पास नगर कौंसिल का भी अतिरिक्त चार्ज था। SDM अनुप्रीत की पर्सनल लाइफ भी विवादों में रही। उन्होंने पूर्व हॉकी खिलाड़ी पति के खिलाफ भी केस दर्ज कराया था। जिसमें घरेलू हिंसा के अलावा जान से मारने तक के आरोप लगाए थे। इस मामले में उनके पति की गिरफ्तारी भी हुई थी। इस पूरे मामले में तरनतारन पुलिस ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कुछ शेयर किया जा सकेगा। उन्हें गुरदासपुर से तरनतारन ले जाया जा सकता है।

    अपात्र लोगों को लाभ पहुंचाने का आरोप: PCS अधिकारी अनुप्रीत कौर पर आरोप है कि राजस्थान-जम्मू कश्मीर नेशनल हाईवे के निर्माण के वक्त सरकार की ओर से भूमि अधिग्रहण के दौरान तत्कालीन तरनतारन की SDM डॉ. अनुप्रीत कौर ने उन लोगों को लाभ पहुंचाया, जिनके पास जमीन नहीं थी।

    2018 में तत्कालीन SDM ने शिकायत की: जानकारी के अनुसार, पट्टी के पूर्व SDM नवराज सिंह बराड़ ने तत्कालीन DC प्रदीप सभ्रवाल को 5 सितंबर 2018 को इस गबन के संबंध में शिकायत दी थी। आरोप था कि 9 जनवरी 2018 से 11 फरवरी 2019 बीच जमीन अधिग्रहण के एवज में सरकार की ओर से जारी 1 करोड़ 63 लाख की राशि 5 अयोग्य लोगों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई।

    5 लोगों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए: इन लोगों के नाम अमृतसर में मानांवाला की निवासी जसबीर कौर, तरनतारन में फतेहपुर अलगो महमूदपुरा की रहने वाली राजविंदर कौर, कोट दसौंधी मल्ल के निवासी सरताज सिंह, अमृतसर के होशियार नगर में रहने वाले बिक्रमजीत सिंह और कोट दसौंधी मल्ल के निवासी गुरजीत कौर हैं। बराड़ की जांच के आधार पर 5 सितंबर 2019 को थाना सिटी पट्‌टी में मुकदमा नंबर 47 जुर्म 419, 420, 409, 120बी आईपीसी के तहत दर्ज हुआ।

    5 लोगों का माल विभाग में रिकॉर्ड नहीं मिला: FIR में लिखा कि माल विभाग रिकॉर्ड के मुताबिक केस में नामजद अपात्र 5 लोगों की जमीन नेशनल हाईवे-54 के लिए एक्वायर नहीं की गई। न ही माल विभाग में इनका कोई रिकॉर्ड है। केंद्र सरकार की ओर से 5 जुलाई 2013 के पब्लिश गजट ऑफ इंडिया में सब डिवीजन पट्टी के आते 6 गांवों, ततला, हरिके, नत्थूपुर, बूह, मरहाना, जौनेके, में नेशनल हाईवे 54 के लिए जमीन एक्वायर करने का नोटिफिकेशन जारी किया गया था। जांच में पाया गया कि इन 5 व्यक्तियों के नाम नोटिफिकेशन में शामिल नहीं हैं। इसी के आधार पर बैंक खातों की जांच की गई।

    बिना रिकॉर्ड की तस्दीक किए पैसे व्यक्तियों के खाते में डाले: इसमें पाया कि पट्टी की तत्कालीन SDM अनुप्रीत कौर के हस्ताक्षरों के बाद राशि जारी की गई थी। यह एक गंभीर मामला है। सरकारी पैसे का गबन है, क्योंकि बिना माल विभाग के रिकॉर्ड के तस्दीक किए नेशनल हाईवे-54 के लिए प्राप्त हुई रकम गलत व्यक्तियों के खाते में डाल कर सरकारी पैसे का गबन किया गया।

    जालंधर में सस्पेंड किया गया: इसके बाद DC की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर DC ने राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट भेजी। इसके बाद पंजाब के तत्कालीन चीफ सचिव करण अवतार सिंह ने फौरी कार्रवाई करते हुए डॉ. अनुप्रीत कौर को सस्पेंड करने के आदेश दिए।

Punjabs-Lady-Sdm-Arrested-From-Government-Office-In-Rs-1-63-Crore-Embezzlement-Case-Anupreet-Who-Had-Filed-An-Fir-Against-Her-Husband




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023