लुधियाना। लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर पुलिस और गौ रक्षकों की सतर्कता से गौ तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। यहां एक महिंद्रा जीप से भारी मात्रा में यानी करीब 17 क्विंटल गौमांस बरामद किया गया है। यह खेप पंजाब के अमृतसर से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी। मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है, जिनमें से मौके पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह निवासी न्यू प्रोफेसर कॉलोनी, पटियाला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिंद्रा जीप में भारी मात्रा में गौमांस भरकर यूपी ले जाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर वीरवार (14 मई) को गुरप्रीत सिंह ने अपने साथी दर्शन सिंह के साथ मिलकर लाडोवाल टोल प्लाजा पर नाकेबंदी की। इस दौरान जीप को आते ही रोक लिया गया। जीप की तलाशी लेने पर उसके अंदर से 17 क्विंटल गौमांस बरामद हुआ, जिसके बाद मौके पर मौजूद दोनों तस्करों को तुरंत काबू कर पुलिस पार्टी के हवाले कर दिया गया।
Two-Smugglers-Arrested-In-Ludhiana-With-17-Quintals-Of-Beef-The-Consignment-Was-Headed-To-Up
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)