May 16, 2026 03:18:08

लुधियाना पावरकॉम की महिला समेत 2 एसडीओ-क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार, 10 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा

May15,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ छिड़ी जंग के बीच विजिलेंस ब्यूरो (VB) ने लुधियाना में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विजिलेंस की टीम ने पावरकॉम दफ्तर में दबिश देकर 2 SDO और एक क्लर्क को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अधिकारियों की पहचान SDO जस्कंवरप्रीत सिंह, SDO श्रुति शर्मा और क्लर्क आशु के रूप में हुई है। विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई लुधियाना निवासी प्रिंस निजहावन की शिकायत पर की गई है। सोलर सिस्टम का काम शिकायतकर्ता प्रिंस सोलर सिस्टम लगाने का काम करता है।अधिकारियों की डिमांड प्रिंस ने 2 अलग-अलग जगहों पर सोलर सिस्टम लगाए थे। नियमानुसार PSPCL को इन सिस्टम्स का निरीक्षण कर मीटर इंस्टॉल करने थे। प्रति फाइल 10 हजार की मांग आरोप है कि SDO जसकंवरप्रीत सिंह, SDO श्रुति शर्मा और क्लर्क आशु ने इन दोनों फाइलों को क्लियर करने और निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करने के बदले 20,000 रुपए (10 हजार प्रति फाइल) की डिमांड की थी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग से संपर्क किया और भ्रष्ट अधिकारियों को बेनकाब करने की ठान ली।

विजिलेंस ने ऐसे बिछाया जाल

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने मामले की प्रारंभिक जांच की और जाल बिछाया। तय सौदे के अनुसार प्रिंस को पहली किस्त के रूप में 10,000 रुपए लेकर अधिकारियों के पास भेजा गया। जैसे ही प्रिंस ने पैसे अधिकारियों को थमाए पहले से तैयार विजिलेंस की टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में तीनों को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपियों के पास से रिश्वत की राशि मौके पर ही बरामद कर ली गई। विजिलेंस ब्यूरो की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग, लुधियाना ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Two-Sdo-Clerks-Including-A-Woman-Of-Ludhiana-Powercom-Were-Arrested-For-Accepting-Bribes-They-Were-Caught-Red-Handed-Accepting-Rs-10000




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023