May 15, 2026 15:40:15

लुधियाना मेयर के पति की मुश्किलें बढ़ी, महिला शोषण मामले में वुमन कमीशन ने सीपी को दिए जांच के आदेश

May15,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना की मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर के पति रवि आनंद द्वारा बेशक खुद को महिला के साथ शोषण करने के मामले में बेकसुर बताया जा रहा है। लेकिन इस मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर पंजाब वुमन कमीशन द्वारा एक्शन ले लिया गया है। कमीशन की और से लुधियाना पुलिस कमिश्नर को जांच के आदेश दे दिए हैं। इसी के साथ साथ मामले की जांच किसी सीनियर अधिकारी से करवाकर 20 दिन में रिपोर्ट सबमिट करने को कहा है। इसके साथ ही कार्रवाई के बाद रिपोर्ट की एक कॉपी शिकायतकर्ता को भी दें। कमीशन ने सीपी को स्पष्ट लिखा है कि जांच निष्पक्ष रुप से की जाए। शिकायत में जो तथ्य दिए गए हैं उनकी जांच हर एंगल से करवाएं। उन्होंने लिखा है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज करवाएं। वुमन कमीशन ने पुलिस कमिश्नर को कहा है कि इस मामले में अगर एफआईआर हुई है या कोई केस आदलत में चल रहा है तो इसकी जानकारी भी तुरंत भेजी जाए। वुमन कमिश्नर के सख्त रवैये के बाद लेडी प्रिंसिपल को अब न्याय मिलने की आस जगी है। वहीं इस मामले में दूसरी और मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर और उनके पति रवि आनंद द्वारा खुद को बेकसुर बताया जाता है। लेकिन अब जांच में पूरा सच सामने आ सकेगा।

Ludhiana-Mayors-Husband-Faces-Mounting-Trouble-As-Womens-Commission-Orders-Cp-To-Investigate-Woman-Abuse-Case




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023