डेस्क, लुधियाना
आज से पेट्रोल और डीजल के दामों में ₹3 की बढ़ोतरी। मिडिल ईस्ट संकट के बीच बढ़ रहे क्रूड के दामों के बाद आखिरकार भारत में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। ये बढ़ोतरी आज यानी शुक्रवार से देश भर में लागू कर दी गई है। आपको बताते हैं अमेरिका सहित अधिकतर देशों में करीब 1 महीने पहले ही पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी की जा चुकी है। भारत में पांच राज्यों में चुनाव थे, इसलिए केंद्र सरकार की ओर से तब यह बढ़ोतरी न करके अब पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने शुरू कर दिए हैं। पेट्रोल और डीजल के दामों की यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर ट्रांसपोर्ट और लोगों के बजट पर असर डालेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
Petrol-And-Diesel-Prices-Increased-By-3-Per-Litre-From-Today
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)