May 17, 2026 07:57:30

अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया का बड़ा आरोप, Aap सरकार पर साधा निशाना

May16,2026 | Enews Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना 

Bikram Singh Majithia ने अपने एक्स (X) हैंडल पर पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मजीठिया ने दावा किया कि करोड़ों-अरबों रुपये के कथित भ्रष्टाचार के सबूतों को मिटाने की साजिश रची गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी की रेड से पहले मंत्री Sanjeev Arora ने मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के इशारे पर महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज और कथित भ्रष्टाचार से जुड़े सबूत नष्ट करवाए।

मजीठिया के अनुसार, 17 अप्रैल को लुधियाना में हुई ईडी रेड से एक दिन पहले 16 अप्रैल को सुबह 5 बजे कार्यालय खुलवाया गया। आरोप है कि उस दौरान पूरे स्टाफ को बुलाकर महत्वपूर्ण फाइलें अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने कब्जे में ली गईं और बाद में उन्हें गायब कर दिया गया।

अकाली नेता ने केंद्रीय एजेंसियों से मांग की कि सुबह 5 बजे हुई कथित बैठक में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की जाए तथा सबूत नष्ट करने के मामले की गहन जांच कराई जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक स्तर पर इतने बड़े मामले की जिम्मेदारी मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा पर बनती है और ईडी को उन्हें समन जारी कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेनी चाहिए।

अपने बयान में मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और Arvind Kejriwal पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “कट्टर ईमानदारी” का दावा करने वाले नेताओं पर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

हालांकि, इन आरोपों पर आम आदमी पार्टी या संबंधित नेताओं की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Akali-Dal-Leader-Bikram-Singh-Majithia-Made-A-Big-Allegation-Targeting-The-Aap-Government




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023