May 17, 2026 20:02:09

पंजाब में पेट्रोल-डीजल और दूध के बाद अब Cng महंगी, थिंक एजेंसी ने 2 प्रति किलो तक बढ़ाए दाम; लुधियाना में ₹94.25 पहुंची कीमत

May17,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में पेट्रोल-डीजल और दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) के रेट भी बढ़ गए हैं। थिंक गैस ने CNG की कीमत में 2 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें बीते कल से लागू हो चुकी हैं। लुधियाना में थिंक गैस की CNG अब 88.75 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिल रही है। इससे पहले यहां CNG की कीमत 86.75 रुपए प्रति किलो थी। जबकि मोहाली में अडानी गैस ने सवा रुपए की बढ़ोतरी की। मोहाली में पहले रेट 93 रुपए थे, जो कि 94.25 रुपए हो गए हैं। जालंधर में अडानी टोटल गैस लिमिटेड और लुधियाना में जय माधोक एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड व कुछ क्षेत्रों में थिंक गैस CNG की आपूर्ति करती है। अमृतसर, बठिंडा, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, मानसा इलाके में गुजरात गैस लिमिटेड सप्लाई करती है। रूपनगर और आसपास के इलाकों में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड CNG सप्लाई करती है, जबकि फतेहगढ़ साहिब में IRM एनर्जी लिमिटेड यह सेवा दे रही है। इसके अलावा तरनतारन में मेघा सिटी गैस CNG उपलब्ध करवा रही है।


पेट्रोल-डीजल और CNG रेट क्यों बढ़े?

इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे, जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं। इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रही है तो पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं।


क्या अभी और बढ़ेंगे दाम?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि पेट्रोल-डीजल में ₹3 की यह बढ़ोतरी काफी नहीं है। अपना घाटा पूरी तरह खत्म करने और 'ब्रेक-ईवन' यानी नो प्रॉफिट-नो लॉस की स्थिति में आने के लिए इन कंपनियों को अभी पेट्रोल के दाम ₹28 प्रति लीटर और डीजल के दाम ₹32 प्रति लीटर तक बढ़ाने की जरूरत है। फिलहाल पेट्रोल पर 29.5% और डीजल पर 36.5% की कमी बनी हुई है। अगर ईरान जंग के कारण ग्लोबल एनर्जी मार्केट में सप्लाई इसी तरह प्रभावित रही, तो आने वाले दिनों में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

After-Petrol-Diesel-And-Milk-Cng-Is-Now-More-Expensive-In-Punjab-With-The-Government-Increasing-The-Price-By-2-Per-Kg-The-Price-In-Ludhiana-Reached-94-25




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023