May 17, 2026 18:51:22

लुधियाना में नामी कारोबारी के पीए ने मालिक से ही कर डाली 70 लाख की ठगी, पर्चा दर्ज

May17,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। फोकल प्वाइंट इलाके में सुआ रोड स्थित गोबिंदगढ़ गांव के पास सनटेक्स इंटरनेशनल फैक्ट्री के मालिक के पीए ने मालिक के साथ ही 70 लाख रुपए की ठगी मार ली। वह जिस जगह किराए के कमरे में रहता है वहां अक्सर वह नई-नई महंगी गाड़ियां लेकर आता रहता था। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरजंत सिंह निवासी गांव जंड माणेके, थाना गहरियाणा, जिला तरनतारन तथा हाल निवासी शाइन प्रॉपर्टी सेक्टर-32ए के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता सिमिंदर थापर निवासी हैबोवाल खुर्द ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सुआ रोड स्थित गोबिंदगढ़ गांव के पास सनटेक्स इंटरनेशनल फैक्ट्री में सीनियर एग्जीक्यूटिव इंटरनल ऑडिट विभाग में कार्यरत है। वह फैक्ट्री का पूरा हिसाब-किताब संभालता है। सिमिंदर थापर के मुताबिक फैक्ट्री मालिक वनीत सूद का PA गुरप्रीत सिंह सिद्धू पिछले करीब डेढ़ साल से नौकरी कर रहा था। आरोप है कि उसने मालिक के नाम और पद का फायदा उठाकर अलग-अलग तरीकों और महीनों में करीब 70 लाख रुपए की चोरी और हेराफेरी की। गुरप्रीत पर फैक्ट्री मालिक पूरा भरोसा करते थे लेकिन कब उसकी नीयत बदनियत हो गई इसका उन्हें काफी देर बाद पता चला.

In-Ludhiana-The-Pa-Of-A-Prominent-Businessman-Defrauded-His-Employer-Of-Rs-70-Lakh-A-Case-Has-Been-Registered




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023