पंजाब। लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर ने नीलों पुल से सरहिंद नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले कारोबारी ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के नामों का जिक्र किया है। जानकारी के अनुसार, वह खाना खाने के बाद दुकान के लिए निकाला था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। कुछ देर बाद उसके नंबर से बड़े भाई के वॉट्सऐप पर दो वीडियो भेजे। जिससे परिवार को पता चला। पुलिस और गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी। इसके बाद पुलिस ने गांव गुरथली में सरहिंद नहर से उसकी लाश बरामद कर ली है। प्रॉपर्टी डीलर अमित कुमार है।
मरने से पहले वीडियो में उसने कहा
नहर में कूदने से ऐन पहले प्रॉपर्टी डीलर अमित कुमार ने वीडियो में रिकॉर्ड किया, जिसमें रोते हुए कहा- जय माता दी। मैं अमित कुमार। आज एक दुख सह नहीं पाया मेरे बड़े भाई की आंखों में आंसू। वह भगवान जैसा बंदा है, जो सबकी फिक्र करता है।
आज मैं अंदर से टूट गया। इसके पीछे के कारण हैं दीपक गोयल, जो हमारे फूफा का लड़का है, हमारे साथ काम करता है। हमने कभी कोई भेदभाव नहीं रखा। एक पंचकूला से गोलू, गोलू की फैमिली और उन्होंने प्रेशराइज करके मुझे इस काम के लिए मजबूर किया। 25-27 सालों से मेहनत करते आ रहे हैं।
अगर हमने थोड़ा सा अपने हक के लिए कुछ कह लिया, तो ये कहते हैं जी तुमने किया ही क्या है अब समाज को पता है सारे समाज को ही पता है, भई कौन किसने क्या किया है। मेरी आप लोगों से, समाज से भी यही विनती है और सरकार से यही विनती है मेरे परिवार को हमारा हक मिलना चाहिए।
समाज से मेरी यही दरख्वास्त है कि आपको भी पता है झूठ और सच किसने क्या किया है। मैं यही चाहूंगा मेरे अगले जन्म में यही परिवार मेरा भाई, मेरे बच्चे, सीमा भाभी, मेरी मां, बाबू जी, मेरी बहन, जीजाजी, मेरी बुआएं, बुआओं के बच्चे राहुल और एक हमारी गली में चाय वाली आंटी है, सब यही मिलें। जय माता दी।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)