पंजाब कांग्रेस और खासकर लुधियाना वेस्ट विधानसभा के चुनावी दंगल में अभी भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लुधियाना पश्चिम से कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू की ओर से अपने चुनाव प्रचार को लेकर शहर में लगाए गए होर्डिंग अभी भी यही इशारा कर रहे हैं। भारत भूषण आशू के होर्डिंग से अभी भी कांग्रेस के प्रदेश प्रधान और लुधियाना के सांसद अमरिंदर राजा वडिंग, पंजाब कांग्रेस के सीएलपी लीडर प्रताप बाजवा और कांग्रेस के जिला प्रधान संजय तलवार अभी भी जगह नहीं मिली है। लुधियाना संसदीय चुनाव के दौरान से कांग्रेस के प्रदेश प्रधान राजा वडिंग और भारत भूषण आशू के बीच की दूरियां लगातार बढ़ती आई है । भले ही कांग्रेस की ओर से भारत भूषण आशू को लुधियाना पश्चिम सीट से अपना उम्मीदवार बनाया गया है और और इसके बाद से आशू लगातार अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। लेकिन इसके बावजूद अभी तक कांग्रेस के प्रदेश प्रधान राजा वडिंग और कांग्रेस के जिला प्रधान संजय तलवार उनके चुनाव मुहिम का हिस्सा नहीं बन पाए है। उनके चुनाव मुहिम में शामिल होना तो दूर अभी तक ये दिग्गज नेता किसी सिंगल मंच पर भी एक साथ दिखाई नहीं दिए हैं। हालांकि राजा वडिंग और कांग्रेस जिला प्रधान संजय तलवार ने भारत भूषण आशू के निवास पहुंच उन्हें विधायक टिकट मिलने की बधाई देने का प्रयास किया था, लेकिन आशु की गैर मौजूदगी के चलते यह फॉर्मेलिटी भी पूरी नहीं हो पाई थी। इस एपिसोड को गुजरे करीब एक महीने का समय पूरा हो चला है , लेकिन उसके बाद से अभी तक दोनों धड़ों में यह गुटबाजी दूर नहीं हो पाई है। यहां तक की कांग्रेस कल कमान भी यहां तक की कांग्रेस हाइकमान भी दोनों गुटों की इस गुटबाजी को दूर करने में नाकाम रही है। ध्यान रहे कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट में होने वाली हार जीत साल 2027 में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव नतीजों पर भी बड़ा असर डालेगी, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस के नेता अपनी निजी विवादों को भूलने को तैयार नहीं है। लुधियाना वेस्ट विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच उपजे इस विवाद से एक और बात साफ हो रही है कि प्रदेश कांग्रेस के अंदर भी सब कुछ ठीक नहीं है और प्रदेश कांग्रेस भी दो धड़ों में बटी हुई है। जिसमें एक गुट की कांग्रेस प्रदेश प्रधान राजा वडिंग और सीएलपी नेता प्रताप बाजवा अगुवाई कर रहे हैं तो दूसरे गुट में कांग्रेस के सीनियर नेता व सांसद चरणजीत सिंह चन्नी अगवाई करते नजर आ रहे है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)