लुधियाना। लुधियाना की नामी हीरो बेकरी के मालिक पर पुलिस द्वारा कार्रवाई कर दी गई है। नगर निगम की शिकायत पर पुलिस ने बेकरी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, हीरो बेकरी का अवैध तरीके से निर्माण करने के चलते निगम द्वारा उसे सील किया गया था। लेकिन दुकान मालिक ने उसे तोड़ दिया। हीरो बेकरी के खिलाफ एक आरटीआई एक्टिविस्ट की और से आरटीआई डाली गई थी। उक्त मामले में निगम ने आरटीआई का जवाब तो नहीं दिया। लेकिन दूसरी तरफ निगम के एटीपी लेवल के अधिकारियों द्वारा लगातार हीरो बेकरी मालिक को बचाने का प्रयास किया जा रहा था। मगर आखिर मामला उच्च अफसरों तक पहुंचा और उन्होंने एक्शन लिया। जानकारी के अनुसार हीरो बेकरी के मालिक द्वारा साथ वाली दुकान को तोड़कर अपनी दुकान में मिला लिया गया था। जिसके बाद उक्त दुकान का निर्माण करके इकट्ठी कर ली गई। जबकि नियमों के तहत उसे इकट्ठा नहीं किया जा सकता था। जिसके चलते पांच सितंबर 2023 को निगम ने उसे सील कर दिया था। लेकिन दुकान मालिक ने सील को तोड़ दिया था।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)