लुधियाना। लुधियाना में पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा की और से चार्ज लेते ही पुलिस विभाग में बदलाव करने शुरू कर दिये गये है। सीपी की और से विभाग में अनुशासन क़ायम करने के लिए आदेश जारी किए है। जिसके चलते अब लुधियाना में पुलिस मुलाजिम चाहे वह पुरुष हो या महिला, सभी को जीन और टी शर्ट पहनने पर रोक लगा दी गई है। वही इसी के साथ पुरुष मुलज़िम पेंट शर्ट पहनेंगे और महिला कर्मियों को सलवार सूट पहनना ज़रूरी होगा। वही सूट के साथ दुपट्टा लेना भी ज़रूरी होगा। इन आदेशों को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सीपी ने कहा कि पुलिस विभाग एक अनुशासन की जमात है। जिसके चलते कर्मियों को अनुशासन में रहते हुए अपना पहरावा ठीक रखना ज़रूरी है। इन आदेशों को तुरंत प्रभाव से लागू करने के आदेश दिये गये है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)