डेस्क, लुधियाना
आज (मंगलवार को) भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने CP दफ्तर के बाहर पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। धरने में करीब 200 से अधिक भाजपा पदाधिकारी और वर्करों ने भाग लिया। भाजपा लीडरशिप का आरोप है कि विधानसभा हलका पश्चिम में उप-चुनाव होने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के विधायकों के इशारे पर पुलिस अधिकारी भाजपा के वर्करों को फोन करके धमका रहे हैं। भाजपा के इस धरने की अगुवाई कार्यकारी प्रधान मनीष चोपड़ा (लकी) की अध्यक्षता में दिया गया भाजपा वर्करों से अलग-अलग बूथों पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की सूचियां मांग रहे हैं। पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर भाजपा वर्करों ने हाथों में तख्तियां पकड़ कर जमकर नारेबाजी भी की। एक प्लेट पर AAP सरकार लिख कर प्रदर्शित किया। भाजपा नेता अनिल सरीन ने कहा कि हलका पश्चिम में आम आदमी पार्टी सरकार अपनी हार देख रही है। जिस कारण अब पुलिस का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस के दबाव में भाजपा वर्कर काम नहीं करने वाले। आज पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा से मांग की गई है कि वह अपने निचले स्तर के अधिकारियों की कार्यशैली पर नजर रखे भाजपा नेता जीवन गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली हार चुके है। उनकी राजनीति अब सभी तरफ से समाप्त हो चुकी है और अब दल बल से हलका पश्चिम सीट आप उम्मीदवार को जितवा कर वह खुद राज्यसभा में जाने के चक्कर में है। सीएम की ओर से पुलिस प्रशासन को सख्त आदेश दिए गए है कि हलका पश्चिम सीट पुलिस ने जितवा कर देनी। आम आदमी पार्टी की इस धक्केशाही के खिलाफ आज ये धरना दिया गया। हालांकि बाद में भाजपा नेताओं ने पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा से मुलाकात भी की और अपना पूरा पक्ष कमिश्नर के समक्ष रखा। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने विश्वास दिलाया कि हल्का वेस्ट का उप चुनाव निष्पक्ष होंगे। और आगे ऐसी कोई भी घटना नहीं होगी
आज के इस धरने में भाजपा प्रदेश के पूर्व महामंत्री परवीन बंसल,व्यापर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सरपाल,पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल,मीडिया पेनलिस्ट परमिंदर मेहता,गुरदीप सिंह गोशा,राकेश कपूर,सीनियर नेता सुखविंदर सिंह ग्रेवाल,सरदार गुरदीप सिंह नीटू,पूर्व विधायक प्रेम मित्तल,रमेश शर्मा,विपन सूद काका,लीना टपारिया,राशि अग्रवाल,जिला महामंत्री सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली,कनिका जिंदल व यशपाल जनोत्रा,जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा,डा.निर्मल नय्यर,सुमन वर्मा,हर्ष शर्मा,अश्वनी टंडन,नवल जैन,लकी शर्मा,जिला सचिव सतनाम सिंह सेठी,सुखजीव सिंह बेदी,धर्मिंदर शर्मा,अंकित बत्रा,सुनील माफिक,सुमित टंडन,जिला प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,ऑफिस सचिव परवीन शर्मा,सोशल मीडिया इंचार्ज राजन पांधे,प्रवक्ता सुरिंदर कौशल,संजीव चौधरी,वरिंदर सहगल,सरदार निर्मल सिंह,राम गुप्ता,सुभाष डाबर,संतोष विज,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीनू चुग,महामंत्री ज्योति श्रीवास्तव,सीमा शर्मा,संतोष वर्मा,संतोष विज,युवा मोर्चा के अध्यक्ष रवि बत्रा,पार्षद दल की नेता पूनम रतड़ा, उप नेता रोहित सिक्का, पार्षद रूचि गुलाटी, सुमन वर्मा,अनीता शर्मा, अनिल भरद्वाज,राजेश मिश्रा,हैप्पी शेरपुरिया, गौरवजीत सिंह गोरा, पल्ल्वी विपन विनायक,कुलदीप कोर कांति,जसबीर कौर,शोभा शर्मा,इन्दर अग्रवाल,जतिंदर गोरियान,प्रमोद कुमार,अंकुर वर्मा,अरुण गोयल, आशीष गुप्ता, प्रिंस भंडारी, केशव गुप्ता, हरबंश सलूजा, दीपक डडवाल, राजीव शर्मा, हिमांशु कालड़ा, अमित शर्मा, सुरेश अग्रवाल, अमित मित्तल, अशोक राणा, योगेश शर्मा, संदीप वधवा, सौरभ कपूर, राजीव कालड़ा, विक्की सहोता, डोली गोसाई, विभोर गर्ग, डा.परमजीत सिंह, दीपू शर्मा, मोहित सिक्का, विजय खटक, कुशाग्र कश्यप, कपिल कत्याल, विनीत पाल मोंगा, अंगूराल माथुर आदि सैकड़ों की संख्यां में भाजपा के कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
Bjp-workers-surrounded-cp-office-said-aap-mla-is-making-phone-calls-through-police-officers
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)