September 8, 2024 08:05:45

दूसरों की ओर न देखते हुए अपने कर्मो की ओर देखे- सोनी जी

Nov15,2019 | Enews team | Ludhiana

ई न्यूज़ पंजाब, लुधियाना वीरवार की प्रार्थना सभा में श्रद्धेय श्री नरेश सोनी (भाई साहिब) ने परम पिता परमात्मा व पूज्य गुरु जनों के चरणों में सभी साधकों के लिए आशीर्वाद माँगा और प्रार्थना की, हे परमपिता परमेश्वर आप से आप की कृपा प्राप्त करने आप के दरबार मे आये हैं। प्रभु आप की कृपा प्राप्त करने के लिए हम ने जितना भी राम नाम का जप सिमरन किया है वह आप के श्री चरणों में अर्पित है, उसे स्वीकार कीजिएगा। हमें सुखी, स्वस्थ और सन्मानित जीवन प्रदान कीजिएगा। हमारी जीवन नईया मझधार में फसी हुई है उसे आप ने ही पार लगाना है। हम आप के दरबार में हाथ जोड़ कर आये हैं। हमारे अपराधों को आप ने ही क्षमा करना है। हम जैसे भी हैं आप के दास हैं। आप करुणा निधान है। आप समर्थ है और क्षमा वान है। पाप करते हुए हमने कभी नही सोचा। पर हमें विश्वास है आप हम बालकों को क्षमा कर देंगें। हमें अपने चरणों में लगायेगे। हम आप की रज़ा में ही राज़ी हैं। हम सब का मंगल कीजएगा। सोनी जी ने कहा कि : प्रार्थना ही आशा है विश्वास है और यह ही एक भरोसा है। राम नाम जप, सिमरन, ध्यान सभी तीर्थों से भी उत्तम है। हर व्यक्ति के मन में कोई न पीड़ा है। हमें दूसरों की ओर न देखते हुए अपने कर्मो की ओर देखना है। हमें गुरु चरणों में बैठ कर अपने द्वारा हुई भूलों को क्षमा करवाना है। हमें कभी अपने कर्तापन का अभिमान नहीं करना चाहिए। भगवान के आगे सदा समर्पण करना है। साधक में सादगी होनी चाहिए और उस की कमाई पवित्र होने चाहिए। हमें सदैव परमेश्वर से अपने द्वारा जाने अनजाने में हुई भूलचूक को क्षमा करवाने के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। परमेश्वर है और वह हमारी प्रार्थना सुनता है, इस का हमें पूर्ण विश्वास रखना चाहिए। इसलिए अपने मन में विश्वास की जोत को जगाना है। विश्वास पूर्ण भक्त सदैव यही भाव मन में रखता है कि वही एक परमेश्वर मेरे दुखों को दूर करने वाला है,मेरे कष्टों को हरने वाला है.। भाई साहिब ने सूचित किया कि 17 नवम्बर 2019 रविवार से रविवार की साप्ताहिक सभा का समय अब प्रातः काल 9 बजे से 10.15 बजे का होगा।

Shri ramsharnam




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

कॉलेज रोड पर पुलिस ने पकड़ा हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 6 महिलाएं काबू

लुधियाना के यलो चिल्ली होटल के कमरा नंबर 206 में छापामारी, जुआ खेलते मालिक सहित

डीएमसी की नई मैनेजमेंट ने जारी किया फरमान, 1 जनवरी से डाक्टर घर पर नहीं कर सकेंग

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023