November 12, 2026 18:36:26

ब्रेकिंग न्यूज - आप ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 31 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, सांसद मीत हेयर को भी मिली टिकट

Nov12,2026 | Enews Team | Punjab

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार गुप्ता की ओर से जारी घोषणा के अनुसार, 31 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। घोषित उम्मीदवारों में सुजानपुर से स्वर्ण एस. सलारिया, पठानकोट से रोहित स्याल, गुरदासपुर से रमन बहल, दीनानगर से शमशेर सिंह, कादियां से गुरिकबल सिंह महल, फतेहगढ़ चूड़ियां से हरजोबनजीत सिंह रंधावा, राजा सांसी से सोनिया मान, मजीठा से तलवीर सिंह गिल, अमृतसर नॉर्थ से करमजीत सिंह रिंटू, पट्टी से जसकंवर सिंह गिल (जस्सा पट्टी), भुलत्थ से एडवोकेट हरसिमरन सिंह और कपूरथला से दविंदर पाल सिंह रंगा को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह फगवाड़ा से डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, फिल्लौर से हरजोत कौर लोहटिया, शाहकोट से बलवीर सिंह पाला जलालपुर, जालंधर सेंट्रल से नितिन कोहली, जालंधर नॉर्थ से वनीत धीर, जालंधर कैंट से दीपक बाली, आदमपुर से पवन कुमार टीनू, मुकेरियां से सरबजोत सिंह साबी और नवांशहर से रॉबी कांग को टिकट दिया गया है। इसके अलावा चमकौर साहिब से जसवीर सिंह गढ़ी, खरड़ से परमिंदर सिंह गोल्डी, दाखा से डॉ. केएनएस कंग, जगराओं से सरबजीत कौर माणुके, अबोहर से डॉ. सुहानी डोडा, बल्लुआना से अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर, लंबी से रणधीर सिंह धीरा खुड्डियां, बठिंडा ग्रामीण से गोपाल सिंह, बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर और शुतराना से वनींदर कौर लूंबा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
---

Breaking-News-Aap-Releases-Its-First-List-Of-31-Candidates-For-The-2027-Punjab-Assembly-Elections-Mp-Meet-Hayer-Also-Receives-A-Ticket




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023