November 11, 2026 18:48:16

अकाल तख्त के 2 कीर्तनी जत्थों पर एक्शन:एक महीने तक कीर्तन करने पर रोक लगाई; एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर भिड़े थे

Nov11,2026 | Enews Team | Amritsar

कीर्तन में एंट्री को लेकर भिड़ने वाले सिख रागियों भाई जगजीत सिंह बबीहा और भाई कुलविंदर सिंह खरड़ वाले के कीर्तनी जत्थे पर श्री अकाल तख्त साहिब ने एक महीने की रोक लगा दी है। इस दौरान वह कोई कीर्तन नहीं कर सकेंगे। उन्हें एक महीने तक गुरमत की शिक्षा और सिख मर्यादा के बारे में जानकारी लेने के लिए कहा गया है।

अकाल तख्त सचिवालय के अनुसार, पिछले दिनों दोनों जत्थों के बीच विवाद को लेकर संगत की ओर से लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं।
दोनों रागियों के बीच फगवाड़ा में धार्मिक समागम के दौरान विवाद हुआ था। जब बबीहा के आने पर कुलविंदर को कीर्तन समाप्त करने को कहा गया। 6 नवंबर को फगवाड़ा में धार्मिक समागम था। जिसमें भाई कुलविंदर सिंह खरड़ वाले मंच पर कीर्तन कर रहे थे। इसी बीच एक व्यक्ति आया और उन्हें कीर्तन का समापन करने के लिए कहा। उन्हें कहा गया कि दूसरे रागी आ गए हैं।
इस पर भाई कुलविंदर सिंह खरड़ वाले ने अचानक मंच से ही माइक पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा- ये कोई नए रागी हैं जो कहते हैं कि जब हम समाप्ति करेंगे तभी वे अंदर आएंगे जो कि पूरी तरह गलत है और हम इसके खिलाफ हैं।
उन्होंने आगे कहा- रागी वह है जो गुरू की हजूरी में पहले आकर बैठे। क्या वह कहीं का डीसी (DC) लगा है जो गुरु ग्रंथ साहिब से भी बड़ा हो गया है। यह कोई मर्यादा नहीं है। हम रागी सिंह हैं, कोई सिंगर नहीं हैं कि एक अखाड़ा लगाकर उठे और दूसरा बैठे।
जब कीर्तन चल रहा हो तो कीर्तन बंद होने पर ही साथ में बैठना चाहिए। उन्होंने मंच से ऐलान किया कि वे आगे से फगवाड़ा नहीं आएंगे और अपना कीर्तन वहीं समाप्त कर दिया।

Action-Taken-Against-Two-Kirtani-Jatha-Hymn-Singing-Groups-By-The-Akal-Takht-They-Have-Been-Barred-From-Performing-Kirtan-For-One-Month-The-Groups-Had-Clashed-On-Social-Media-Over-The-Issue-Of-Entry




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023