November 11, 2026 22:37:25

जर्नलिस्ट दंपती पर फायरिंग का मुख्य आरोपी अरेस्ट, चोरी की पिस्टल से वारदात करने के बाद बहन के घर जाकर छिपा

Nov10,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट ने जर्नलिस्ट दंपती पर फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी रविंदर सिंह उर्फ रवि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मॉडल टाउन का रहने वाला है और पेशे से कारपेंटर है। वारदात के बाद वह पुलिस से बचने के लिए अपनी बहन के घर छिपा था। डीसीपी आलम विजय ने बताया कि आरोपी की पहचान रविंदर सिंह उर्फ रवि पुत्र राजिंदर सिंह निवासी मकान नंबर 11, ब्लॉक-डी, मॉडल टाउन एक्सटेंशन के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पीएयू के गेट नंबर 8 के पास खड़ी एक कार से उसने पिस्तौल चुराई थी। इसी हथियार से उसने एमबीडी मॉल के पास कार सवार एक व्यक्ति पर गोलियां चलाईं। इसके बाद मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में भी फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। पुलिस ने 9 नवंबर, 2026 को आरोपी को एक्टिवा नंबर PB-10-FB-8851 पर घूमते हुए गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .32 बोर (7.65 एमएम) की पिस्तौल और 7 कारतूस बरामद हुए।

पहले से दर्ज 6 आपराधिक मामले
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से लूट, चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत छह मामले दर्ज हैं। ये मामले मोती नगर, मॉडल टाउन, दुगरी और डिवीजन नंबर-5 थानों में दर्ज हैं। ताजा घटनाओं के संबंध में पीएयू और मॉडल टाउन थानों में आर्म्स एक्ट व बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत तीन नई एफआईआर (नंबर 220, 218 और 239) दर्ज की गई हैं। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा और जेसीपी रुपिंदर सिंह के निर्देशों पर डीसीपी आलम विजय सिंह, एडीसीपी धरवथ साई प्रकाश और एसएचओ कुलवंत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने की।
घर लौटते समय स्कूटी अड़ाई
लुधियाना में निजी चैनल चलाने वाली महिला पत्रकार नवनीत कौर ने बताया कि वह अपने पति गगनदीप अरोड़ा के साथ दिवाली की खरीदारी करने गई थीं। उनके पति भी एक प्रतिष्ठित अखबार में इंचार्ज हैं। खरीदारी के बाद उन्होंने बाहर ही खाना खाया। खाना खाने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। नवनीत कौर बताती हैं कि रात करीब 12 बजे पीएयू गेट नंबर-8 के बाहर एक व्यक्ति ने उनकी कार के आगे अपनी एक्टिवा लगा दी। उसने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। जब उस व्यक्ति से रास्ता रोकने का कारण पूछा तो वह गगनदीप को धमकी देकर बोला- रुको, अभी तुम लोगों की मैं बदमाशी निकालता हूं। 

The-Main-Suspect-In-The-Shooting-Of-A-Journalist-Couple-Has-Been-Arrested-He-Allegedly-Hid-At-His-Sisters-House-After-Committing-The-Crime-With-A-Stolen-Pistol




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023