November 12, 2026 19:36:46

लुधियाना में पति को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ने पर गुस्साई पत्नी ने चप्पलों से पीटा, प्रेमिका खड़ी देखती रही

Nov11,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में पत्नी ने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया। इसके बाद उसने पति की चप्पलों से पिटाई की। इसके बाद उसे गिरेबान पकड़कर बाहर ले आई। इस दौरान उसकी प्रेमिका भी साथ में खड़ी देखती रही। हालांकि इससे पति भी गुस्से में आ गया और उससे मारपीट की। इसके बाद पत्नी पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची। पुलिस ने उसे अस्पताल में मेडिकल कराने भेज दिया। जब पत्नी वहां पहुंची तो आरोपी पति भी अपनी प्रेमिका भाभी के साथ अस्पताल आ गया और उसे धमकाने लगा। पत्नी ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पत्नी का आरोप है कि पति की गर्लफ्रेंड उसकी सगी भाभी है, जो समझौता करवाकर आरोपी पति के भाई को छोड़ चुकी है। हीद भगत सिंह नगर की रहने वाली सिमरन ने बताया कि उसकी शादी को 16 साल हो चुके हैं। उसकी 8 और 5 साल की दो बेटियां हैं। सिमरन मूल रूप से यूपी की रहने वाली है और पिछले 30-35 साल से लुधियाना में रह रही है।  सिमरन का आरोप है कि बिजली का काम करने वाले उसके पति का पिछले 5 साल से उसकी सगी भाभी के साथ प्रेम संबंध है। भाभी बुटीक का काम करती है और वह उसके भाई को छोड़ चुकी है। इस मामले में थाने में समझौता भी हो चुका है।

In-Ludhiana-An-Enraged-Wife-Beat-Her-Husband-With-Slippers-After-Catching-Him-With-His-Girlfriend-The-Girlfriend-Stood-By-And-Watched




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023