November 12, 2026 18:37:50

पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर पर गवर्नर की सख्त टिप्पणी, कहा-यहां लोग पटाखे की तरह गोलियां चलाते हैं, रोज हो रही घटनाएं चिंता जनक

Nov12,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त टिप्पणी की है। लुधियाना में एक निजी फंक्शन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए गवर्नर ने पंजाब के मौजूदा हालात पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि यहां की कानून-व्यवस्था को ‘संतोषप्रद’ नहीं कहा जा सकता। उनका यह बयान राज्य की सियासत में नया विवाद खड़ा कर सकता है। मीडिया बाइट में गवर्नर कटारिया ने कहा जिस प्रकार की आपराधिक घटनाएं यहां रोज होती हैं,वह चिंता का विषय है। पंजाब में बढ़ते गन-कल्चर पर तीखा तंज कसते हुए उन्होंने कहा यहां पता नहीं हर व्यक्ति को शूट करने की जैसे कोई पटाखा चलाता है, उस तरह से (गोलियां चलती हैं)। उन्होंने आगे कहा कि हर छोटी-छोटी बात पर छोटा बच्चा भी पिस्तौल चला देता है। इसे उन्होंने पूरे समाज के लिए एक बड़ी चुनौती बताया।

बहादुरों के मुल्क को नशा कर रहा कमजोर
नशे के मुद्दे पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए राज्यपाल ने कहा कि पंजाब जैसे बहादुरों के मुल्क को नशा कमजोर कर रहा है। यह काम अकेले मेरा नहीं है समाज के सभी समझदार लोगों और हम सबका दायित्व बनता है कि नशे पर कंट्रोल किया जाए।उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि जो बच्चा नशे का आदी हो गया है उससे नफरत करने से काम नहीं चलेगा। उसे इस दलदल से बाहर निकालने के लिए अकेले उसके मां-बाप कुछ नहीं कर पाएंगे, बल्कि पूरे समाज को प्रयत्न करना होगा। गवर्नर ने उम्मीद जताई कि अगर आने वाली पीढ़ी को नशे से बचा लिया जाए तो अगले 8-10 सालों में पंजाब फिर से खड़ा हो जाएगा। पार्टियों के रजिस्ट्रेशन और राजनीतिक खींचतान को लेकर जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा तो गवर्नर ने बहुत ही सधे हुए अंदाज में किनारा कर लिया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा मैं पार्टियां का काम नहीं करता हूं। मैं तो यहां का जो संवैधानिक पद है वो काम करता हूं।

Governors-Stern-Remarks-On-Punjabs-Law-And-Order-People-Here-Fire-Bullets-As-Casually-As-Setting-Off-Firecrackers-The-Daily-Incidents-Are-A-Cause-For-Concern




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023