November 12, 2026 18:37:24

पूर्व सीएम चन्नी की साइकिल रैली की शुरुआत, पायलट पहुंचे, बोले-पंजाब को पटरी पर लाएगी कांग्रेस, आप बोली साइकिलों के लिए करोड़ों रुपए कहा से आए

Nov12,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की आठ दिवसीय 'जवानी संभाल' साइकिल यात्रा आज चमकौर साहिब से शुरू हुई। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने इसे हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे, गैंगस्टरवाद और हत्याओं की घटनाओं से जनता परेशान है और मौजूदा सरकार से इंसाफ मांग रही है। कांग्रेस की यह मुहिम केवल सत्ता में वापसी नहीं, बल्कि पंजाब को दोबारा पटरी पर लाने के लिए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को काम करने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने इसे गंवा दिया।  चन्नी ने कहा कि यह पूरी कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रगट सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि खनन, गैंगस्टरवाद और बेरोजगारी के खिलाफ लोग यात्रा से जुड़ रहे हैं। यात्रा चार चरणों में निकाली जाएगी। पहले चरण में शामिल नहीं हो पाने वाले लोग अगले चरणों में हिस्सा ले सकेंगे। चन्नी ने दावा किया कि यात्रा को लोगों का समर्थन मिल रहा है। पहले पड़ाव समराला में भी बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर आप कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को ऐसी गतिविधियों से बचने की सलाह दी।

Former-Cm-Channis-Cycle-Rally-Kicks-Off-Pilot-Arrives-And-Asserts-That-The-Congress-Will-Put-Punjab-Back-On-Track-While-The-Aap-Questions-The-Source-Of-The-Crores-Of-Rupees-Spent-On-The-Bicycles




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023