डेस्क, लुधियाना
उत्तरांचल कुमाऊँ विकास परिषद (रजिo) लुधियाना द्वारा दिनांक 9 नम्बर 2026 को अपने प्रधान कार्यालय कुमाऊं भवन, 44 फुटा रोड़, सामने HP पेट्रोल पम्प, बचन सिंह नगर, बलोंके रोड़, हैबोवाल कलां, लुधियाना में स्थानीय सदस्यों की उपस्थिति में कुमाऊँ भवन के प्रांगण में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया|
कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद् के परम् सहयोगी श्री गौरव रूपराय (विक्की) सरपंच ग्राम पंचायत बलोंके एवं श्रीमती नैन्सी रूपराय चेयरपर्सन ब्लॉक समिति लुधियाना -1 जी के कर कमलों से परिषद् के पुरोहित नन्द किशोर उप्रेती द्वारा शुद्ध मंत्रोच्चारण से ज्योति प्रज्वलित की गई|
मुख्य अतिथि श्री गौरव रूपराय (विक्की) जी द्वारा परिषद को विकास कार्यों के लिए जो सहयोग राशि 5, 00,000 देने का वादा किया था उसकी बकाया शेष रहती राशि परिषद् को प्राप्त हुई उपस्थित सदस्यों को इसके बारे में अवगत किया गया|
मंच सचिव श्री नरेन्द्र सिंह रावत एवं वरिष्ठ सलाहकार समिति के सदस्यों व मुख्य पदाधिकारीयो के द्वारा उत्तराखण्ड राज्य गठन हेतु किए गये संघर्ष एवं वीर बलिदानियों की जानकारी से सभी को अवगत कराया और उन्हें याद करके श्रद्धा सुमन अर्पित किये|
परिषद् के चेयरमैन श्री कैलाश शर्मा, उप चेयरमैन श्री राजेश जोशी, अध्यक्ष श्री गिरधर सिंह बिष्ट , महासचिव नारायण दत्त उप्रेती, कोषाध्यक्ष श्री हीरा सिंह अधिकारी जी ने मुख्य अतिथि श्री गौरव रूपराय (विक्की) जी व उनके साथ आये हुए सभी सदस्यों का स्वागत एवं उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया|
इस शुभ अवसर पर परिषद् के मुख्य निरीक्षक श्री श्याम चन्द तिवारी, निरीक्षक श्री मोहन गिरी, संगठन सचिव श्री किशन सिंह कड़ाकोटी , सांस्कृतिक सचिव भवान सिंह रावत, प्रचार सचिव श्री हरीश सिंह मनराल, स्टोर सचिव श्री मोहिंद्र सिंह मनराल व श्री भगवान सिंह डंगवाल क्षेत्रीय अध्यक्ष:- श्री पुष्कर सिंह कड़ाकोटी ,श्री मनदीप सिंह बिष्ट, श्री नन्दन सिंह खोस्याली परिषद् के वरिष्ठ सलाहकार समिति के सदस्य:- श्री शिव दत्त जोशी, श्री मोहन सिंह रावत, श्री रमेश शर्मा, श्री शिवसिंह रावत, श्री कैलाश चन्द्र सिंह जमनाल, बुकिंग एवं निर्माण समिति सदस्य:- श्री लक्ष्मण सिंह बिष्ट, श्री करन सिंह कड़ाकोटी, श्री महेश उपाध्याय, श्री ललित सिंह बिष्ट, श्री राजेन्द्र सिंह जमनाल श्री ललित चन्द्र तिवाड़ी, श्री गिरीश उपाध्याय, श्री महेश मठपाल, श्री केवल चन्द्र भट्ट, आजीवन सदस्य:- श्री मोहन सिंह कड़ाकोटी, श्री बालम सिंह रौतेला, श्री बच्चन सिंह बिष्ट, श्री दीवान सिंह रावत, श्री देवेंद्र सिंह कड़ाकोटी, श्री मोहन सिंह जीना, श्री देवी सिंह रावत, श्री धन सिंह कोरंगा, श्री नन्दन सिंह रावत, श्री गोविन्द सिंह जमनाल, श्री बालम सिंह बिष्ट, श्री अर्जुन सिंह बिष्ट, श्री दीपक सिंह बिष्ट, श्री शेर सिंह, श्री डिकर सिंह, श्री फतेह सिंह कोरंगा, श्री आनन्द सिंह, एवं अन्य सदस्यजन तथा परिषद् की मातृ शक्ति में श्रीमती भावना देवी बिष्ट, श्रीमती आनन्दी देवी पाण्डेय, श्रीमती भगवती देवी डंगवाल, श्रीमती शान्ति देवी रावत एवं समस्त सहयोगी कीर्तन मंडलियों के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया|