April 29, 2026 16:34:14

पंजाब Cm बोले- हरियाणा ने पानी का सही प्रयोग किया:एक भी बूंद अतिरिक्त नहीं ली; धान की बिजाई को लेकर 4 जोन में बांटा राज्य

Apr29,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दावा किया है कि हरियाणा ने इस बार भाखड़ा डैम से मिलने वाले पानी का सही तरीके से प्रयोग किया है। अब तक हरियाणा ने 70 फीसदी पानी ही प्रयोग किया है। हरियाणा अपना पानी सही तरीके से इस्तेमाल कर रहा है। उन्हें 21 मई तक पानी मिलेगा। हरियाणा ने एक भी बूंद ज्यादा प्रयोग नहीं किया है। हम लगातार उन्हें पत्र लिखकर इस बारे में आगाह करते रहे हैं। वहीं, इस बार एक मई से नहरों में पानी छोड़ा जा रहा है। 25 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही पंजाब में धान की सीधी बिजाई 15 मई से 31 मई तक चलेगी। किसानों को इस दौरान नहरों से पानी भी मिलेगा और आठ घंटे बिजली सप्लाई भी दी जाएगी। जाखड़ साहिब को कहा कि वह मोदी वाली गारंटियां तो पूरी करवा दें। सीएम ने बताया कि इस बार धान को रखने के लिए जगह की कमी नहीं आएगी। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से वह मुलाकात कर आए हैं। उन्होंने कहा है कि 290 स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं। ऐसे में धान के लिए जगह की कमी नहीं है। ऐसे में जगह की कमी को आसानी से दूर कर दिया जाएगा।


पहले मोदी वाली गांरटियां पूरी करवा दें जाखह साहब

पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाख्ड़ ने कहा था कि 1 मई को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना ही काफी नहीं है। अगर आप सचमुच गंभीर हैं, तो मजदूर दिवस की वास्तविक भावना और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार पंजाब के कर्मचारियों की डीए की किश्तों और बकाया राशि के भुगतान के लिए 15 हजार करोड़ रुपए का ऐलान करें, 30 जून तक भुगतान की गारंटी दें। जब यह सवाल पत्रकारों ने सीएम से पूछा तो उन्होंने कहा कि जाखड़ साहिब पहले मोदी वाली गारंटी पूरी करवा दें। पहले कैप्टन वाली तो पूरी नहीं करवा पाए। 15 लाख वाली, दो करोड़ नौकरियों वाली गारंटी पूरी करवा दो। जुमलों को गारंटी में बदल दो, ताकि इलाके के लोगों का भला हो सके। दल बदलने को रिवाज कहने पर सीएम ने कहा कि अश्वनी का इरादा इधर-उधर होने का तो नहीं है। जिसने लोगों के मेंडेट को तोड़ दिया, उसे गद्दार कहते हैं।

Punjab-Cm-Says-Haryana-Has-Used-Water-Judiciously-Not-A-Single-Drop-Has-Been-Used-Extra-State-Divided-Into-Four-Zones-For-Paddy-Sowing




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023