April 29, 2026 15:10:07

पंजाब के स्कूलों को फिर बम की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट, बच्चों को सुरक्षित घर भेजा; पुलिस ने परिसर की तलाशी ली

Apr29,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के पटियाला शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों को एक बार फिर धमकी भरा ईमेल मिला है। धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए अभिभावकों को संदेश भेजे। उन्होंने उनसे बच्चों को स्कूल से घर वापस ले जाने का अनुरोध किया। स्कूल प्रशासन ने धमकी भरा ईमेल देखते ही तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने स्कूलों की गहन तलाशी ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर सेल की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि ईमेल कहां से आया है। हालांकि, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। वहीं स्कूलों द्वारा अभिभावकों को भेजे गए संदेशों में कहा गया कि "अप्रिय स्थिति और सुरक्षा कारणों से स्कूल बंद रहेगा, कृपया तुरंत आकर अपने बच्चों को ले जाएं।" स्कूलों से सूचना मिलने के बाद अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर की कई मुख्य सड़कों पर यातायात जाम जैसी स्थिति देखने को मिली। बता दें कि, इससे पहले भी पटियाला के करीब 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिली थी। इनमें भूपिंद्रा इंटरनेशनल समेत अन्य नामी स्कूल शामिल थे। जैसे ही ईमेल स्कूल प्रिंसिपलों तक पहुंची, तुरंत अलर्ट जारी किया गया और एहतियातन छुट्टी घोषित कर दी गई थी। इसके अलावा चंडीगढ़ की अदालतों समेत कई संस्थानों को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। फिलहाल पुलिस ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।

Punjab-Schools-Receive-Another-Bomb-Threat-Children-Sent-Home-Safely-After-Receiving-An-Email-Police-Search-Premises




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023