April 29, 2026 14:29:59

सांसद स्वाति मालीवाल ने भी Bjp जॉइन की:बोलीं- केजरीवाल ड्रामा कर रहे; पंजाब Aap की टूट रोकने सभी विधायक जालंधर तलब

Apr28,2026 | Enews Team | Chandigarh

मोहाली। राघव चड्‌ढा समेत 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब में टूट रोकने में जुट गई है। AAP के प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कल (29 अप्रैल) को सभी विधायक जालंधर तलब कर लिए हैं। इसमें ब्लॉक ऑब्जर्वर्स और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों को भी बुलाया गया है। मीटिंग में CM भगवंत मान भी शामिल रहेंगे। हालांकि मीटिंग का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है। फिर भी माना जा रहा है कि इसमें 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद विधायकों का मन टटोला जाएगा। जालंधर में इससे पहले हुई मीटिंग को लेकर मीडिया ने दावा किया गया था कि उसमें CM ने 5-5 हजार रुपए तक रिश्वत लेने को लेकर विधायकों को फटकार लगाई थी। उधर, सांसद स्वाति मालीवाल ने आज BJP जॉइन कर ली है। उन्होंने कहा- मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के कार्यों से प्रभावित हूं। उनसे प्रेरणा लेकर ही मैंने BJP जॉइन की है। इस पार्टी में आना मेरी कोई मजबूरी नहीं थी, बल्कि मैं लंबे समय से इसके कामकाज को ध्यान से देख रही थी। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के ‘सत्याग्रह’ ऐलान पर कहा- केजरीवाल को इस तरह का ड्रामा करने की आदत है, यह कोई नई बात नहीं है। इसी वजह से सिर्फ केजरीवाल ही नहीं, बल्कि पूरी आम आदमी पार्टी देशभर में ड्रामा, झूठ, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के लिए जानी जाती है। वहीं सीएम भगवंत मान ने कहा कि कल 12 बजे हम एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। यह उन्हीं मुद्दों पर होगी। जिन्हें आज अपने दिलों में ही वापस लेकर जा रहे हैं।

राघव चड्‌ढा की 60+ विधायकों से करीबी का दावा

राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा जॉइन कर ली। इस दौरान चड्‌ढा के करीबियों के जरिए दावा किया गया कि पंजाब के मौजूदा 94 AAP विधायकों में से 60+ विधायक राघव चड्‌ढा के संपर्क में हैं। इससे पंजाब में AAP की सरकार को संकट हो सकता है। हालांकि चड्‌ढा ने इसको लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा है।

संदीप पाठक के पास सबका बायोडेटा

राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने भी भाजपा जॉइन की। वह पंजाब में AAP की स्ट्रेटजी बनाने का काम करते थे। उनके करीबियों का दावा है कि पाठक के पास पंजाब के हर AAP विधायक का बायोडेटा है। इसमें सिर्फ उनका प्रोफाइल ही नहीं बल्कि उनके हर तरह के कामों की जानकारी पाठक को है। यह भी चर्चा है कि AAP की तरफ से जो विधानसभा क्षेत्रवाइज टीम लगाई गई है, उनकी नियुक्ति भी संदीप पाठक ने ही की है। ऐसे में पाठक AAP को झटका दे सकते हैं।

बाजवा ने कहा- 60-65 MLA पलटी मारने की तैयारी में

पंजाब विधानसभा में विपक्षी दल कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि AAP के 60 से 65 विधायक पलटी मारने की तैयारी में हैं। बाजवा ने यह भी कहा कि सीएम भगवंत मान महाराष्ट्र की तरह पंजाब के एकनाथ शिंदे हो सकते हैं। बाजवा ने पार्टी छोड़ने वाले AAP के 7 सांसदों को लेकर कहा था कि वे पैसे देकर सांसद बने थे। अब जहां से बड़ा खरीदार मिल गया है, वे वहां चले गए हैं। जैसे शेयर मार्केट में होता है, सस्ता शेयर खरीदा था, जब उसका रेट बढ़ गया तो उसे बेच दिया।

Mp-Swati-Maliwal-Also-Joined-The-Bjp-Saying-Kejriwal-Was-Staging-A-Drama-All-Punjab-Aap-Mlas-Were-Summoned-To-Jalandhar-To-Prevent-A-Split




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023