लुधियाना। लुधियाना के अमरपुरा में देर रात फील्ड गंज इलाके में बाइक सवार हमलावरों ने एक ऑफिस में बैठे युवकों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद हमलावर तुरंत मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मामले की सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस के स्पेशल सेल ने एक व्यक्ति को काबू किया है। उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है, ताकि मामला क्लियर हो सके। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। फायरिंग के दौरान ऑफिस में मौजूद युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए एक हमलावर को मौके पर ही काबू कर लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बाकी आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। सूत्रों के अनुसार, यह दोनों गैंग पहले भी शहर में काफी समय तक सक्रिय रहे हैं। पुलिस एनकाउंटर के बाद कुछ समय से शांत थे, लेकिन अब फिर से गतिविधियां बढ़ती नजर आ रही हैं। सूत्रों मुताबिक बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला गैंग पहले भी एक शादी समारोह में गोलीबारी कर चुका है, जिसमें दो लोगों की मौत हुई थी। हालांकि पुलिस द्वारा इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)