पंजाब। पंजाब में पटियाला के राजपुरा में अंबाला-अमृतसर रेल फ्रेट कॉरिडोर में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और खालिस्तानी आतंकियों ने कराया था। यह दावा पटियाला पुलिस ने 4 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद किया। पटियाला रेंज के DIG कुलदीप चहल ने बताया कि धमाके के बाद कार्रवाई करते हुए प्रदीप सिंह खालसा, कुलविंदर सिंह बंगा, सतनाम सिंह सत्ता और गुरप्रीत सिंह गोपी को गिरफ्तार किया है। इनसे एक बम, 2 पिस्टल, जिंदा कारतूस और IED बरामद हुआ। DIG ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला कि ये माड्यूल सीधे पर ISI और मलेशिया में बैठे खालिस्तानी कट्टरपंथी संगठनों के टच में था। इनका मकसद पंजाब में आतंकी वारदात कर शांति भंग कर दहशत पैदा करनी थी। रेलवे का कामकाज डिस्टर्ब करने के मकसद से उन्होंने रेल ट्रैक पर हमला किया। उन्होंने बताया कि यह पूरा मॉड्यूल पाकिस्तान से चल रहा था। इसी बीच खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) ने धमाके की जिम्मेदारी ली है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि ब्लास्ट की जिम्मेदारी खालिस्तान टाइगर फोर्स का जसविंदर सिंह मुल्तानी (जर्मनी) लेता है।
अधिकारियों ने दी जानकारी
पटियाला DIG कुलदीप चहल ने कहा- पकड़े गए आतंकियों में प्रदीप सिंह खालसा निवासी वार्ड नंबर 1, डॉक्टर निसान सिंह वाली गली, सिद्धू अस्पताल के पीछे, मानसा, कुलविंदर सिंह बग्गा निवासी बप्पियाना जिला मानसा, सतनाम सिंह सत्ता निवासी पंजवड़ जिला तरनतारन और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी बाबा बिधी चंद नगर, मुरादपुर खुर्द, गोइंदवाल, थाना सिटी तरनतारन का रहने वाला है। इनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। जो इन्हें सीमा पार बैठे अपने आतंकी हैंडलरों की मदद से मिले थे। इनमें मलेशिया बैठे हैंडलरों से संपर्क के लिए इस्तेमाल होने वाला लैपटॉप और अन्य टेक्निकल इक्विपमेंट्स शामिल हैं। इस मॉड्यूल का मुख्य सरगना प्रदीप सिंह खालसा है, जो खालिस्तानी विचारधारा से प्रभावित होकर 'चलदा वहीर चक्रवर्ती, अटारिए' नामक संगठन चला रहा था। वहीं विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में था। DIG ने कहा कि आरोपियों का रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी ताकि विदेशों में बैठे खालिस्तानी समर्थकों से उनके संबंधों और विदेशी फंडिंग की गहराई से जांच की जा सके।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)