लुधियाना। भदौड़ हाउस नजदीक एक सूटों की दुकान पर अज्ञात महिलाओं के गिरोह ने कीमती सूट चोरी कर लिए। दुकानदार के अनुसार महिलाओं द्वारा करीब पांच लाख रुपए के कपड़े चोरी किए गए हैं। इस घटना के बाद आस-पास के दुकानदारों में भी सहम का माहौल है। थाना डिवीजन नंबर-1 पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता चंदर नगर के कुलविंदर सिंह ने बताया कि उसकी भदोड़ हाउस के नजदीक पटियाला पार्किंग स्थित ‘हरजी क्रिएशन’ नाम की लेडीज सूट की दुकान है। जहां से करीब पांच लाख के कपड़े चोरी हो गए। पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद जब उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि 28 अप्रैल को 4-5 अज्ञात महिलाएं मार्केट में घूमती हुई नजर आई थीं। इन महिलाओं ने अलग-अलग दुकानों में चोरी करने की कोशिश भी की। शिकायतकर्ता को पूरा शक है कि उसी गिरोह ने उसकी दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
Women-Commit-A-Heist-At-A-Ladies-Suit-Shop-In-Ludhiana-Stealing-Clothes-Worth-Rs-5-Lakh
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)